Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Health Benefits Of Jaggery: सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी देगा गुड़ का पराठा, घर पर इस तरह बनाएं

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Sun, 07 Nov 2021 01:05 PM (IST)

    Health Benefits Of Jaggery बचपन में चीनी का पराठा तो हर किसी ने खाया होगा। लेकिन गुड का पराठा जहां स्वादिष्ट होता है वहीं पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है। सर्दी के मौसम में तो गुड़ का पराठा खाना और भी अच्‍छा हैं।

    Hero Image
    सर्द‍ियों में गुड़ से बनाएं सेहत ।

    मेरठ, जेएनएन। बचपन में चीनी का पराठा तो हर किसी ने खाया होगा। लेकिन गुड का पराठा जहां स्वादिष्ट होता है, वहीं पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है। सर्दी के मौसम में तो गुड़ का पराठा खाना और भी अच्‍छा हैं। इस समय गुड़ को कई तरह से खाया जाता है। ऐसे में गुड़ के पराठे का स्वाद ब'चों और बड़ों सभी को खूब पसंद आता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बादाम और काजू को भी मिक्स किया जा सकता हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। संध्याज किचन क्लास बेगमबाग की शेफ संध्या गर्ग गुड का पराठा बनाने की विधि बता रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुड़ का पराठा बनाने के लिए सामग्री

    -आटा

    -गुड़ कद्दूकस किया हुआ

    -सफेद तिल

    -बारीक कटा हुआ काजू , बादाम और पिस्ता

    -देसी घी

    पराठा बनाने की विधि

    सबसे पहले आटे को गूंथकर अलग रख लें। इसके बाद पराठे में भरने के लिए गुड, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता को अ'छी तरह से मिला लें। अब आटे की लोई बनाकर हल्का मोटा बेलकर फैला लें। इसके बीच में दो चम्मच गुड का मिक्चर डालें और बंद कर दें। अ'छी तरह से बंद करने के बाद इसे बेलकर जरूरत के अनुसार आकार दें। अब इसे गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक कर देसी घी लगाए। दोनों ओर से अ'छी तरह कुरकुरा सेंकने के बाद गर्मागर्म परोसे। इसे सुबह नाश्ते में खाने सबसे अ'छा रहेगा। गुड के पराठे को खट्टी मीठी चटनी के साथ भी खाया जा सकता हैं।