International Yoga Day 2022: वेस्ट यूपी में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ लोग कर रहे योग, मौसम भी बना हुआ सुहावना
International Yoga Day 2022 योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। आज योग दिवस के मौके पर मेरठ और आसपास के जिलों में लोग बड़ी संख्या में योग शिविरों में भाग लेने योग आसन कर रहे हैं।

मेरठ, जेएनएन। International Yoga Day 2022 आज योग दिवस पर मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी में योग शिविरों का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेरठ के मवाना में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति नाथ पारस ने कहा कि भारत ही अपुति विश्व में अपनी पहचान रखने वाली महाभारत कालीन ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में योग कार्यक्रम का होना सौभाग्य की बात है।
धरा को किया नमन
भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस धरा पर योग की गंगा बह रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर की इस पावन धरा पर पग ही नहीं रखा बल्कि पांच पांडवों का प्रतिनिधित्व भी किया। ऐसी धरा पर योग करना साधकों के लिए सौभाग्य की बात है। इस धरा को नमन करते हुए कहा कि योग को नित्य प्रति जीवन में उतारें।
योग से शरीर स्वस्थ रहता है। कोराना जैसी महामारी पर योग से ही काबू पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में यूएनओ के पटल पर योग का प्रस्ताव रखा विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।
आमजन तक पहुंचाया योग
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऐतिहासिक व क्रांति धरा हस्तिनापुर को नमन करते हुए कहा कि योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाने का काम किया है। योग दिवस के माध्यम से जन-जन में योग की अलक जगाने का काम प्रधानमंत्री सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आमजन तक पहुंचाया जा रहा। योग भारतीय पुरातन संस्कृति से जुड़ा है। देशभर आज योग की गंगा है रही है। भारत में 75 स्थानों पर योग के वृहद्ध स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग के महत्व को समझें और इसे नित्य प्रति दैनिक दिनचर्या में उतारें।
जीआईसी का मैदान तैयार, जल्द योग का बनेगा साक्षी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मंगलवार तड़के चार बजे से हस्तिनापुर की ऐतिहासिक धरा का जीआईसी कालेज का मैदान पूरी तरह तैयार है। योग के लिए दूर दराज से हजारों की संख्या में जुटे लोग से माहौल में उत्सुकता के साथ योगमय हो रहा है। उधर, योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशसनिक अधिकारी मध्यरात से ही जुट गए और अब उस क्षण का इंतजार है जिसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। राजकीय इंटर कालेज यानि जीआईसी का मैदान को तैयार करने में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व नगरपालिका कर्मी लगे हुए थे। अब वह वृहद क्षण कुछ देर में शुरू होने वाला है जिसके लिए हस्तिनापुर की धरा कई दिनों से इंतजार कर रही थी। हालांकि व्यवस्था बनाने के लिए सीडीओ शशांक चौधरी, एसडीएम अखिलेश यादव समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में जुटे भाजपाइयों के साथ अंतिम रूप देने में लगे थे। हालांकि मंच रात से रोशनी में नहाया हुआ था।
सहारनपुर के देवबंद में भी खूब हुआ योग, फायदे बताए
देवबंद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहान गार्डन में काफी संख्या में लोगो ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य विकास पुंडीर ने लोगों को योग कराया। इस मौके भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि योग जीवन मैं बहुत ही जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए योग ही मात्र एक मूल मंत्र है योग मानसीक व शारीरीक बीमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ रखता है। सेठ कुलदीप कुमार, विकास पुंडीर, मास्टर शो सिंह, वीरेंद्र सिंह, विकास त्यागी, विजेंद्र गुप्ता, राम मौहन सैनी, सुनील धीमान, दीपक सोम, डॉक्टर कान्ता त्यागी, स्नेहा टण्डन , शुभलेश शर्मा, सुजाता त्यागी आदि सहित काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।