Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indian Railway: यात्रीगण ध्‍यान दें... सहारनपुर से दिल्ली बाया मेरठ को जाने के लिए देना होगा डबल किराया

    By Himanshu DwivediEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 11:55 AM (IST)

    Indian Railway रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 22 फरवरी से दिल्‍ली से सहारनपुर के बीच एक ट्रेन चलाने का एलान किया है। लेकिन परेशानी यह है कि इसके लिए यात्रियों को दोगुना किमत देनी होगी।

    Hero Image
    सहारनपुर से दिल्‍ली को जाने के‍ लिए देना होगा डबल किराया।

    मेरठ, जेएनएन। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 22 फरवरी से दिल्‍ली से सहारनपुर के बीच एक ट्रेन चलाने का एलान किया है। लेकिन परेशानी यह है कि इसके लिए यात्रियों को दोगुना किमत देनी होगी। रेलवे ने कोविड के गाइडलाइन के तहत इसको चलाने का एलान किया है। दरअसल, रेलवे ने सहारनुपर से दिल्‍ली के बीच पैसेंजर ट्रेन चलने जा रही है। दिल्ली सहारनपुर मेमू पैसेंजर में अगर आप सफर करेंगे तो आप को मेल एक्सप्रेस का किराया देना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना देना होगा किराया

    मेरठ से दिल्ली का पैसेंजर ट्रेन का किराया 20 रुपये है। पर अगर कोरोना काल में चलने जा रही उक्त पैसेंजर ट्रेन में आप बैठेंगे तो आपको पुरानी दिल्ली का 40 रुपये देना पड़ेगा। गाजियाबाद का किराया 15 रुपये है पर अब 30 रुपये देने पड़ेंगे। मेरठ से अगर आप सहारनपुर जाते हैं तो पहले 30 रुपये देने होते थे, अब 55 रुपये देने होंगे। मुजफ्फरनगर का किराया 35 रुपये होगा। ट्रेन पूर्व में चलने वाली 64557 / 64558 दिल्ली सहारनपुर दिल्ली मेमु के रूट पर चलेगी। बीच में 26 स्टेशनों पर रुकेगी। 22 फरवरी से चलने वाली ट्रेन का नंबर 04403 / 04404 रखा गया है।

    इस समय सारणी से चलेगी ट्रेन

    ट्रेन के टाइमटेबल में दो मिनट का आंशिक परिवर्तन है। ट्रेन संख्या 04404 सहारनपुर से 22 फरवरी को सुबह 4.25 बजे आरंभ होगी। सिटी स्टेशन पर यह सुबह 6.28 बजे पहुंचेगी। 6.30 बजे यह मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन हर स्टेशन पर रुकेगी। इसके गाजियाबाद पहुंचने का समय 7.52 और दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 8.45 है। ट्रेन संख्या 04403 दिल्ली से शाम 4.45 बजे रवाना होगी। वहीं गाजियाबाद से शाम 5.41 बजे प्रस्थान करेगी। मेरठ यह 6.28 बजे पहुंचेगी। जहां से यह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए शाम 6.30 बजे रवाना होगी।