Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: मेरठ में छह माह की गर्भवती महिला से हैवान‍ियत, पत‍ि को जान से मारने की धमकी देकर दर‍िंदे ने बनाया श‍िकार

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 01:40 PM (IST)

    यूपी के मेरठ में एक पत‍ि को जान से मारने की धमकी देकर दर‍िंदे ने छह माह की गर्भवती मह‍िला को हवस का श‍िकार बनाया। मह‍िला के पत‍ि ने युवक को रंगे हाथों ...और पढ़ें

    Hero Image
    Meerut Crime News: मेरठ में गर्भवती मह‍िला से दुष्‍कर्म

    मेरठ, जेएनएन। लिसाडी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में पति को जान से मरने की धमकी देकर युवक महिला से दुष्कर्म करता रहा। रविवार को पति ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। मारपीट के दौरान आरोपी युवक फरार हो गया। थाने पर युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला का शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी से पहले महिला का एक युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद महिला ने युवक से संबंध समाप्त कर दिए। आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक महिला की एक सहेली के साथ उसके घर पहुंचा।

    महिला को धमकी दी की उसने यदि उससे संबंध नहीं बनाए तो वह उसके पति को जान से मार देगा। महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपित उससे संबंध बनाता रहा। जिससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। रविवार को युवक अचानक महिला के घर ससुराल पहुंच गया। इसी बीच महिला का पति वह पहुंच गया।

    उसने दोनों को अप्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर युवक फरार हो गया। महिला ने पति संग थाना लिसाड़ी गेट पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।