Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 01:16 PM (IST)

    सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में वार्ड 18 के पार्षद ने डिपो प्रभारी पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। डिपो प्रभारी के पै ...और पढ़ें

    Hero Image
    मेरठ सूरजकुंड नगर निगम के डिपो पर प्रभारी को वार्ड 18 के पार्षद व ने ऊपर चलाई गोलियां।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सूरजकुंड स्थित नगर निगम के डिपो में भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से गाडी चालक को गोली मार दी। वार्ड से कूड़ा नहीं उठाने पर तीन कारों में सवार होकर पार्षद 15 साथियों के संग डिपो में पहुंचे थे। डिपो में तैनात स्टाफ के साथ 15 मिनट तक मारपीट हुई। कर्मचारियों ने पार्षद को डिपो से बाहर निकाल कर गेट बंद करने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तभी पार्षद ने पिस्टल निकाल कर सीधी गोली चला दी। तभी भीड़ ने पार्षद को पकड़कर पिटाई की, जबकि उसके साथी कार में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद नगर निगम की तीनो डिपो में तैनात 400 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

    सराय काजी निवासी वार्ड 18 के भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने गुरुवार को मोबाइल पर सफाई निरीक्षक से कूड़ा उठाने के लिए गाडी भेजने की बात कही। सफाई निरीक्षक ने गाडी को वार्ड 18 के बजाय वार्ड 13 में भेज दिया। इसी बीच रविंद्र ने गाडी के चालक लावड़ निवासी अविनाश कुमार से बात की।

    अविनाश ने बताया कि सफाई निरीक्षक ने उन्हें बताया था कि वार्ड 18 का कूड़ा उठ चुका है। इसलिए वार्ड 13 में भेजा गया है। फोन पर चालक से पार्षद की कहासुनी हो गई। उसके बाद दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे पार्षद रविंद्र अपने 15 साथियों के संग तीन कारों में सवार हाेकर सूरजकुंड स्थित नगर निगम के डिपो पहुंच गए।

    वहां पर अविनाश अपनी गाडी खड़ी कर रहा था। तभी अविनाश के साथ पार्षद और उसके साथियों की कहासुनी हो गई। उसके बाद डिपो से सभी कर्मचारी आ गए। उसके बाद पार्षद और सफाई निरीक्षक में कहासुनी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई। उसके बाद पार्षद और उसके साथियों को गेट से बाहर निकाल दिया।

    अविनाश ने बताया कि गेट बंद करते समय पार्षद ने अंटी से लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली अविनाश के पैर में लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। पार्षद के साथ आए युवक कारों में सवार होकर भाग गए। कर्मचारियों ने पार्षद को पकड़ लिया, जब तक सीओ अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उसके बाद नगर निगम के स्टाफ ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से पार्षद को बचाकर जीप में बैठाया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।

    एसपी सिटी, आयुष विक्रम सिंह ने बताया

    कूड़ा उठाने के लिए गाडी के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित पार्षद ने साथियों के संग नगर निगम डिपो पर कर्मचारियों के साथ हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली गाडी के चालक को लग गई। उसके बाद भीड़ के कब्जे से पार्षद को छूटाकर थाने लाया। उसका उपचार कराने के बाद हिरासत में ले लिया गया। पार्षद समेत आठ हमलावरों को नामजद कर दिया। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है। पार्षद का परिवार घर पर ताला डालकर फरार हो गया।