मेरठ में महिला की गला काटकर हत्या, गंगनहर के पास फेंका शव; उसने पहना हुआ था बुर्का
सिवालखास में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई शव गंगनहर के पास मिला। महिला बुर्का पहने थी उम्र 30-32 साल। पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी जाँची जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

संवाद सूत्र, जानी खुर्द। सिवालखास में महिला की गला काटकर हत्या करने के बाद गंगनहर के समीप चकरोड़ पर शव फेंक दिया। शव के पास रस्सी भी मिली है, माना जा रहा है कि रस्सी से बाधकर शव को वहां पर लाया गया था। महिला बुर्का पहने हुए थी। उसकी उम्र भी 30 से 32 साल मानी जा रही है।
इंटरनेट मीडिया के जरिये पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पहचान के लिए पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बुधवार सुबह चाैधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के किनारे सिवालखास पुल से करीब दो सौ मीटर दूर अंदर चकरोड़ पर महिला का शव मिला था। आसपास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला बुर्का पहने हुए है, इसलिए पुलिस उसे मुस्लिम मानकर चल रही है।
हालांकि यह भी माना जा रहा है कि पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए हत्याराेपित ने ऐसा षड़यंत्र तो नहीं रचा है। धारदार हथियार से महिला का गला काटा गया है। उसके अलावा भी शरीर पर चोट के निशान मिले है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
फिलहाल महिला की पहचान का पुलिस प्रयास कर रही है। उसका फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। शव के पास मिली रस्सी के बारे में भी देखा जा रहा है कि प्लास्टिक की रस्सी कहां से मिल सकती है। ताकि शव की पहचान हो सकें।
घटना के बाद सीओ सरधना और इंस्पेक्टर महेश राठौर पुलिस बल के साथ मौेके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना के समय आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सभी ने महिला की पहचान करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि घर के अंदर हत्या करने के बाद महिला के शव को यहां पर फेंका गया है।
आसपास के जिले व थानों में शिनाख्त को भेजे फोटो
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव की पहचान को इंटरनेट मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। थाना पुलिस ने कंट्रोल रूम से आसपास के जिले व जनपद के थानों में लापता हुई महिलाओं की जानकारी भी मांगी है।
इसके साथ ही मृतका के फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। सर्विलांस टीम को लगाकर बीटीएस की जांच भी कराई जा रही है। ताकि जल्द ही घटना का राजफाश किया जा सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।