Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ: रायफल के साथ विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गया हेड कांस्टेबल लापता

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Mon, 07 Mar 2022 11:25 PM (IST)

    विधानसभा चुनाव ड्यूटी में रायफल लेकर गए हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। लालकुर्ती पुलिस ने थाने की जीडी में डाला तस्करा कप्तान को भेजी ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गया हेड कांस्टेबल लापता।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में रायफल लेकर गए हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। न तो वह पुलिस लाइन पहुंचे और न ही घर। इस मामले में लालकुर्ती पुलिस ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। वहीं प्रतिसार निरीक्षक ने भी लालकुर्ती पुलिस से संपर्क साधा है। ज्ञानेंद्र का नंबर सर्विलांस पर लिया गया है, जो बंद आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लालकुर्ती थाने में तैनात हैं। 23 फरवरी को वह बहराइच और महाराजगंज में पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी के लिए गए थे। छह मार्च को पूरी फोर्स मेरठ आ गई, लेकिन वह वापस नहीं आए। थाने में वापस ना आने पर पुलिसकर्मियों ने ज्ञानेंद्र सिंह से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, जो लगातार बंद जा रहा है। लालकुर्ती पुलिस ने स्वजन से संपर्क किया तो उन्होंने भी घर न पहुंचने की बात कही। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया, क्योंकि ज्ञानेंद्र के पास पुलिस की सरकारी रायफल है। ज्ञानेंद्र के लापता होने से पुलिस विभाग के साथ-साथ स्वजन भी काफी परेशान हैं।

    प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत ने बताया कि अभी हेड कांस्टेबल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उधर, इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल के रिश्तेदारी में होने की जानकारी मिली है। स्वजन वहां के लिए रवाना हो गए है। रायफल सुरक्षित है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।