Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी, जबरन किया KISS तो मनचले के होंठ को दांतों से काटकर कर दिया अलग

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 10:12 AM (IST)

    महिला लावड़-दौराला मार्ग स्थित खेत में काम कर रही थी। तभी मोहित वहां से पैदल जा रहा था। खेत में महिला को अकेला देखकर युवक उसके पास पहुंचा। उसने महिला को पकड़ लिया और होंठ पर चुंबन करने लगा।

    Hero Image
    मनचले को महिला ने सिखाया सबक, दांतों से काटा होंठ। जागरण

     जागरण संवाददाता, मेरठ : दौराला थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही महिला से पहले तो युवक ने छेड़छाड़ की, फिर बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्ती उसके होंठ पर चुंबन किया। इस पर महिला ने उसका नीचे का होंठ काटकर अलग कर दिया। सूचना पर महिला के स्वजन पहुंच गए और आरोपित की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दौराला पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे एक गांव निवासी महिला लावड़-दौराला मार्ग स्थित खेत में काम कर रही थी। तभी इंचौली थाना क्षेत्र के अंदावली गांव निवासी मोहित वहां से पैदल जा रहा था। खेत में महिला को अकेला देखकर युवक उसके पास पहुंचा। महिला से कुछ देर बातचीत करने के बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसने महिला को पकड़ लिया और होंठ पर चुंबन करने लगा।

    गुस्साई महिला ने मोहित का होंठ दांतों से काटकर अलग कर दिया। महिला ने फोन कर स्वजन को बुला लिया। युवक ने गलती स्वीकार की और कान पकड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने मौके से कटा होंठ भी बरामद कर लिया। घायल युवक का अस्पताल में चल रह है। चिकित्सकों ने सर्जरी कर होंठ के कटे टुकड़े को जोड़ दिया है।