Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हा निकाह के लिए कर रहा था इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:50 PM (IST)

    मेरठ के कंकरखेड़ा में दुल्हा अपने नाते-रिश्तेदार और मौलाना संग निकाह के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था। घंटों तक इंतजार किया लेकिन दुल्हन नहीं आई। ढूंढ मचाने पर पता चला कि निकाह से महज दो घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी दूसरे समुदाय से है। पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी है।

    Hero Image
    दुल्हा निकाह के लिए कर रहा था इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के एक गांव में 23 जनवरी को बारात पहुंची थी। दुल्हा अपने नाते-रिश्तेदार और मौलाना संग निकाह के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था। निकाह से महज दो घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी दूसरे समुदाय से है। पीड़ित स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रेमी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां दौराला ब्लाक की महिला स्वयं सहायता समूह में सदस्य है। इसी समूह में दौराला थाना क्षेत्र में लावड़ रोड स्थित एक गांव निवासी युवक की मां भी सदस्य है। दोनों महिलाओं का एक दूसरे के घर आना जाना है। इसी कारण कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी महिला सदस्य की बेटी और दौराला क्षेत्र के गांव निवासी महिला सदस्य के बेटे के बीच दोस्ती हो गई।

    इंतजार करता रह गया दुल्हा

    दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने की ठानी। मगर, दोनों युवती मुस्लिम और युवक दूसरे समुदाय का होने की वजह से स्वजन शादी को तैयार नहीं थे। 23 जनवरी को युवती का निकाह था। दुल्हा बारात लेकर मंडप में पहुंच गया। जहां पर दुल्हन का निकाह के लिए स्वजन, नाते-रिश्तेदार और मौलाना इंतजार कर रहे थे।

    थोड़ी देर बाद पता चला कि दुल्हन अपने कमरे में नही है। स्वजन का शक दौराला के गांव निवासी प्रेमी पर गया। जानकारी की तो पता चला कि प्रेमी भी अपने घर से फरार है। जिसके बाद दुल्हन के स्वजन ने कंकरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित प्रेमी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही प्रेमी जोड़ा पकड़ में आएगा।

    ये भी पढे़ं -

    UP News: प्रेमिका ने दी जान तो उसी कमरे में फंदे से झूला प्रेमी, अंदर से लगी थी कुंडी; दरवाजा तोड़ा तो पिता की निकल गई चीख

    UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बागी नेता को किया माफ, 27 कतार में; क्या ये है बागियों की घर वापसी की शुरुआत?