Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Green Trees Cut: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में काट दिए गए हरे पेड़, लोगों ने की शिकायत, वीडियो भी वायरल

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Mon, 22 Nov 2021 11:45 AM (IST)

    Green trees cut मेरठ कैंट के लालकुर्ती में हरे पेड़ों की कटाई की शिकायत की गई है। खास बात यह है कि पेड़ कटाई की वायरल वीडियो में पूर्व उपाध्यक्ष और निवर्तमान सभासद भी दिख रहे हैं। दोनों ने पेड़ों की कटाई के मामले में जानकारी से खंडन किया है।

    Hero Image
    मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में हरे पेड़ों को काट दिया गया।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Green trees cut down मेरठ छावनी के लालकुर्ती में हरे पेड़ों की कटाई की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है। पेड़ काटने का वीडियो भी वायरल किया गया। वीडियो में पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा और निवर्तमान सभासद अनिल जैन भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में वहां के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि पेड़ों की यह कटाई का काम इन्हीं नेताओं की देखरेख में हो रहा है, हालांकि इसका दोनों ने खंडन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनकी मौजूदगी में हुई कटाई

    लालकुर्ती में कालीचरण का पुराना हाता है। जिसमें कई हरे पेड़ हैं। यहां हरे पेड़ों को आरी और कुल्हाड़ी से काटकर गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा और पूर्व सभासद अनिल जैन की मौजूदगी में पेड़ कटा। जहां वायु प्रदूषण की समस्या विकराल होती जा रही है, वहां इस तरह से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जो वैधानिक भी नहीं है। अभी तक इस मामले में न तो कैंट बोर्ड और न ही वन विभाग ने ही कोई संज्ञान लिया है। सोमवार को इस प्रकरण की छानबीन करने की बात सरकारी दफ्तर कर रहे हैं।

    इन्‍होंने दी अपनी सफाई

    उधर, इस मामले में पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा का कहना है कि इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिसकी जमीन है वह साफ सफाई करा रहे थे। उस समय वह उनके बुलाने पर चले गए थे। वहीं, निवर्तमान सभासद अनिल जैन का कहना है कि राजीव के नाम से यह बहुत पुरानी प्रापर्टी है। कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। पीछे झाडिय़ों की कटाई छटाई की गई। सभासद होने की वजह से वह वहां गए थे। पेड़ कटवाने जैसे आरोप बेबुनियाद हैं।