Indian Railway: जम्मू जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, 12 फरवरी से शुरू हो रही यह ट्रेन
जम्मू जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। वैष्णव देवी जाने के लिए एक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जो 12 फरवरी से मेरठ (Meerut) और सहारनपुर (Saharanpur) से होते हुए जाएगी। इसे हफ्ते में शुक्रवार रविवार व मंगलवार को चलाया जाएगा।

मेरठ, जेएनएन। जम्मू जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। वैष्णव देवी जाने के लिए एक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जो 12 फरवरी से मेरठ और सहारनपुर से होते हुए जाएगी। यानी अब जम्मू या वैष्णव माता के मंदिर जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन नहीं पकड़नी पड़ेगी। यह दिल्ली से होते हुए अंबाला और जांलधर के लिए भी जाएगी। इसे हफ्ते में तीन दिन यानी शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को चलाया जाएगा।
शालीमार एक्सप्रेस का संचालन अब दो ट्रेन नंबरों से होगा। ट्रेन नंबर 04662 जम्मू तवी से बाड़मेर तक जाएगी। इसका संचालन 10 फरवरी से सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बुध, शुक्र और रविवार को होगा। 04661 बाड़मेर से जम्मू तवी जाएगी। इसका संचालन 12 फरवरी से शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को होगा। जम्मू तवी से रात 10.25 बजे से होगा मेरठ यह अगले दिन सुबह 9.03 बजे मेरठ पहुंचेगी। बाड़मेर यह अगले दिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी। वहीं बाड़मेर से यह रात 11.55 बजे आरंभ होगी। मेरठ सिटी स्टेशन शाम 6.37 बजे पहुंचेगी। सिटी स्टेशन से 6.39 बजे जम्मू तवी के लिए रवाना होगी। जम्मू तवी यह सुबह 5.40 बजे पहुंचेगी। ऐसे में वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से ट्रेन नहीं पकड़नी पकड़ेगी। यह ट्रेन जालंधर, अंबाला सिटी, जगाधरी, सहारनपुर, दिल्ली, अलवर, जयपुर, जोधपुर, जैसे जनपदों से होकर गुजरेगी।
शालीमार सप्ताह के शेष चार दिन ट्रेन संख्या 04646 और 04645 के रूप में संचालित होगा। यह जम्मू तवी से जैसलमेर तक जाएगी। जम्मू तवी से इसके चलने और मेरठ में इसका पहुंचने का उक्त अनुसार होगा। जैसलमेर यह सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी। जैसलमेर से रात 10.45 चल कर यह मेरठ 6.37 बजे ही पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।