यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gandhi Jayanti पर गुड न्यूज; आई लव मेरठ के साथ बापू के आकर्षक स्टेचू के साथ लीजिए अपनी सेल्फी, यहां लगा स्टेचू
Meert News In Hindi Today नगर निगम की ओर से यह स्टेचू इको इंडिया इनोवेशन कंपनी ने तैयार किया है ...और पढ़ें

HighLights
- कमिश्नरी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 13 फीट ऊंचे स्टेचू का उद्घाटन
- सेल्फी लेने के लिए आ रहे लोग, कबाड़ से बना है स्टेचू
जागरण संवाददाता, मेरठ। यदि आप क्रांतिधरा मेरठ में रहते हैं तो कमिश्नरी चौराहे पर आई लव मेरठ के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विशाल स्टेचू के साथ ही अब अपनी सेल्फी ले सकते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर बापू के 13 फीट ऊंचे व आकर्षक स्टेचू का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा ने किया।
नगर निगम ने तैयार कराया स्टेचू
- कमिश्नरी चौराहे पर आई लव मेरठ स्थान के ठीक बराबर में यह स्टेचू स्थापित किया गया है, जिस पर करीब एक लाख रुपए का खर्च आया है।
- यह पूरा स्टेचू आयल ड्रम की कटिंग कर स्क्रैप व रिक्शा के व्हील तथा नट बोल्ट आदि से तैयार किया गया है।
- 15 दिन करीब स्टैचू को बनाने में लगे हैं।
इको इंडिया कंपनी ने किया तैयार
उद्घाटन के मौके पर नगर आयुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह व टीम लीडर नगर निगम मयंक मोहन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः Firozabad News: दस वर्षीय बालक से क्रूरता की हदें पार, नंगा कर खंभे से बांध पीटा, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार
लोगों में आकर्षण का केंद्र बना
उधर, उद्घाटन के बाद से यह स्टेचू मेरठ के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कमिश्नरी चौराहे से गुजरने वाले लोग स्टेचू को देख रहे हैं। साथ ही तमाम लोगों ने स्टेचू के साथ अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं।
