विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 01:37 PM (IST)

विरोध में फल मंडी बंद कर दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई, दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला।

मेरठ में फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
मेरठ में फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मेरठ (जेएनएन)। सोमवार सुबह मेरठ में थोक फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मंडी बंद कर दी और दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया।

मेरठ में थाना टीपीनगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर नवीन मंडी (फल मंडी) है। सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रहीसुद्दीन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। विरोध में फल विक्रेताओं ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में दाह संस्‍कार में गए दो युवक नदी में डूबे

विरोध में फल मंडी बंद कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला। 

यह भी पढ़ें: कन्नौज में पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव, ब्लू व्हेल खेलने का शक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।