दोस्त को घर बुलाया और शराब पिलाकर चाकू से गोदकर मार डाला, पत्नी से अफेयर के शक में दिया वारदात को अंजाम
Meerut News: मेरठ में पत्नी से प्रेम संबंध के शक में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू से गोदकर ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
कमरे में बंद किया शव, परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंचा आरोपित।
आरोपी ने सागर को घर बुलाकर शराब पिलाई, फिर चाकू से मारा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी सागर की उसके ही दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह दोस्त को अपनी पत्नी और सागर के बीच प्रेम संबंध होने का शक था।
आरोपित ने पहले सागर को घर बुलाकर शराब पिलाई और फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपित परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बहसूमा चला गया।
जानकारी के अनुसार सागर की हरदेव नगर निवासी विशाल से दोस्ती थी। दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे। विशाल मूलरूप से बहसूमा का रहने वाला है। दोस्ती के चलते सागर का विशाल के घर भी आना-जाना था। विशाल को शक था कि उसकी पत्नी और सागर के बीच प्रेम संबंध हैं। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश पनप गई।
बताया गया कि सोमवार रात विशाल ने सागर को अपने घर बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलाई और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बहसूमा चला गया।
मंगलवार को पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। विशाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में चकरोड को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या, महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक घायल
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में पुलिस पर हमला, दारोगा और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी; पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
छात्रा को अगवा करने वाले युवक तक पहुंची पुलिस, केरल में मिली लोकेशन
मेरठ : मेरठ-रुड़की हाईवे स्थित ब्रावुरा होटल में इंटर्नशिप करने आई होटल मैनेजमेंट की छात्रा को नौ दिन बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी। छात्रा की लोकेशन केरल में मिली है। पुलिस की एक टीम को वहां के लिए रवाना कर दिया है। छात्रा को अगवा करने वाले का नाम सोनू है। छात्रा का मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन ढूंढने में परेशानी आ रही है।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित थाना खटीमा के गांव इकनड़ा निवासी संजय कुमार की बेटी काजल ने एआइएचएम कालेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की है। कालेज से ही उसे ब्राउरा होटल में इटरर्नशिप के लिए डेढ़ माह पहले भेजा गया था। होटल मैनेजमेंट की तरह से काजल को रहने की सुविधा मुहैया कराई गई थी।
31 अक्टूबर की शाम काजल होटल से ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे पर जा रही थी। इसी बीच वह अगवा हो गई। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच्ड आफ था। हालांकि पिता ने 31 अक्टूबर की सुबह काजल से बातचीत की थी। फोन बंद होने के बाद परिवार के लोग मेरठ पहुंचे। तब थाने में मुकदमा कराया। काजल के मोबाइल से एक वायस नोट होटल के एचआर विभाग के सागर साहनी के मोबाइल पर भेजा गया, जिसमें बताया गया कि वह हैदराबाद में सुरक्षित है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा हैदराबाद में नहीं है। बल्कि वायस नोट से गुमराह किया गया है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि छात्रा की लोकेशन मिल गई है। उसकी बरामदगी को पुलिस टीम भेजी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।