बुलंदशहर में चकरोड को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या, महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक घायल
Bulandshahr News: बुलंदशहर के डिबाई में खेत में चकरोड डालने और पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ...और पढ़ें

डिबाई क्षेत्र में किसान की हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
HighLights
खेत में चकरोड डालने के बाद बाद हुआ विवाद।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शुरू की मामले की जांच।
संवाद सूत्र, डिबाई (बुलंदशहर)। डिबाई के धर्मपुर चौराहे के पास खेत में चकरोड डालने के बाद पानी लगाने पर हुए आपसी विवाद में किसान की हत्या कर दी गई। दोनों पक्ष में लाठी डंडे चलने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए।
गांव उदयपुर कला निवासी 60 वर्षीय कालियान उर्फ कल्लू पुत्र खेमकरन के खेत धर्मपुर चौराहे के पास है। कुछ दिन पहले कालियान सिंह खेत मे चकरोड डाली थी। सोमवार शाम करीब 8 बजे कालियान सिंह खेत मे पानी लगा रहे थे। उसी दौरान खेत के पास रहने वाले कल्लू पुत्र भीकम सिंह व कालियान सिंह में विवाद हो गया।
विवाद के दौरान चले लाठी डंडे में कालियान सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे एक पक्ष के इतवारी सिंह पुत्र कालियान, प्रमोद, जितेंद्र, प्रेमपाल, लालसिंह, पुष्पा देवी, उर्मिला व गीता देवी एवं दूसरे पक्ष के कल्लू पुत्र भीकम सिंह, अजय, बादाम सिंह व रजनी देवी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर सीओ मधुप कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए।कालियान सिंह का पोस्टमार्टम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
कार सवार ने युवक को पीटा, मुकदमा
पहासू: थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी दर्शन राघव ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनका बेटा आदेश पहासू चौराहे से मठ मंदिर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक बंद हो गई। तभी पीछे से कार सवार युवक हार्न बजाने लगे। तब उनके बेटे बाइक को आगे ही बढ़ा रहे थे कि कार सवार उतर आया। जिसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके बेटे के साथ मारपीट की। अन्य लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।