Move to Jagran APP

मेरठ : कृषि कानूनों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर भाकियू की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ने कहा-सीएम पीएम को अपशब्द कहने वाले दे रहे धमकी

नेहा प्रयास सेवा सदन के बैनर तले नेहा त्यागी व उसके पति अमरीश त्यागी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया तो साथ ही उन्होंने 14 दिसंबर की घटना में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवकों से जान से मारने की धमकी का खतरा भी बताया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)
मेरठ : कृषि कानूनों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर भाकियू की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ने कहा-सीएम पीएम को अपशब्द कहने वाले दे रहे धमकी
नेहा प्रयास सेवा सदन के बैनर तले नेहा

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में जहां एक तरफ भारतीय किसान यूनियन दिल्ली में आंदोलनरत है। वहीं, संगठन की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नेहा त्यागी सोमवार को कलक्ट्रेट पर कानून के समर्थन में पहुंची। नेहा प्रयास सेवा सदन के बैनर तले नेहा त्यागी व उसके पति अमरीश त्यागी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया तो साथ ही उन्होंने 14 दिसंबर की घटना में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवकों से जान से मारने की धमकी का खतरा भी बताया। नेहा त्यागी का कहना है कि वह भारतीय किसान यूनियन में 10 सालों तक महिला विंग की जिलाध्यक्ष रही। 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में कृषि कानूनों के विरोध में हुए धरने प्रदर्शन में उन्होंने कुछ युवकों का विरोध किया था। जो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि नेहा त्यागी उनसे भिड़ गई जिसके बाद पति अमरीश त्यागी से भी युवकों की हाथापाई हुई। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची नेहा त्यागी ने कहा कि उन्हें घटना के बाद से लगातार धमकी दी जा रही है। जबकि उन्होंने केवल गलत तथ्यों का विरोध किया था। नेहा का कहना है कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करना ठीक है, लेकिन उसकी आड़ में देश के मुख्यमंत्री में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना बेहद निंदनीय है। कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर अपनी नेतागिरी किसान आंदोलन के सहारे चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में बनाए गए हैं। जिससे किसानों को दूरगामी सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नेहा त्यागी के साथ अमरीश त्यागी, राजेंद्र, सतीश चंद, सदाकत, सलेख चंद, अनुज कौशिक सुमन देवी, सिमरन, निर्मला, पूनम देवी व सुंदरी आदि मौजूद रहे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.