Move to Jagran APP

बुलंदशहर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, जीवन का उद्देश्य अब राजनीति नहीं, बस मां गंगा की सेवा

गंगा कलश यात्रा लेकर अनूपशहर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। 14 जनवरी को गंगा सागर में होगा गंगा कलश यात्रा का समापन । कहा गंगा यात्रा का मकसद गंगा की स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करना ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 12:58 PM (IST)
बुलंदशहर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, जीवन का उद्देश्य अब राजनीति नहीं, बस मां गंगा की सेवा
गंगा कलश यात्रा लेकर अनूपशहर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।

बुलंदशहर, जेएनएन। पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, राजनीति बहुत हुई, यह अब जीवन का मकसद नहीं है, अब बस मां गंगा की सेवा करने की इच्छा है। जीवन का उद्देश्य राजनीति तक सीमित रहना नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन भर मेरा प्रयास होगा कि गंगा की पवित्रता के लिए संघर्ष करूं। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए गंगा के लिए जो योजनाएं बनायी गयी थी, उन्हें पूरा कराऊं। पूर्व सीएम उमा भारती गंगा कलश यात्रा के साथ अनूपशहर के भृगु आश्रम पहुंची थी। इस दौरान उपस्थित लोगों के समक्ष उन्होंने अपना संक्षिप्त संबोधन दिया। कहा, छोटी काशी व भृगु आश्रम भगवान की देन है।

loksabha election banner

कछुआ हेचरी से नरौरा के बांसी गंगा घाट पर करेंगी आरती

उत्तराखंड के ऋषिकेश से गंगा कलश यात्रा के साथ अनूपशहर क्षेत्र के भृगु ऋषि आश्रम से देर सांय नरौरा पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने गंगा कलश यात्रा का आचार्य गिरीश पन्त के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। नरौरा स्तिथ इर्रिगेशन के निरीक्षण भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ रात्रि विश्राम किया। आज सांय पांच बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती नरौरा परमाणु केंद्र की आवासीय कॉलोनी में स्तिथ कछुआ हेचरी जाएंगी। कछुआ हेचरी से नरौरा के बांसी गंगा घाट पर पहुंच कर मां गंगा की आरती करेंगी। इस मौके पर डिबाई विधायक डॉ अनिता लोधी राजपूत एवं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा मौजूद रहे।

जीवन का उद्देश्य अब मां गंगा की सेवा

भृगु ऋषि के पैर भगवान विष्णु के हृदय में रहते हैं। यह धरती मां गंगा के तट पर बसी हुई है। यह भूमि अत्यंत पवित्र है। इस भूमि से मुझे अत्यधिक लगाव है। इसी कारण राजनीति से दूर रहकर मैं यहां बार-बार आती हूं। जीवन का उद्देश्य अब मां गंगा की सेवा करना ही है। मंत्री पद होने के दौरान गंगा के लिए जो योजनाएं बनाई थी, उनको पूर्ण करना ही अब उद्देश्य है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया, कि वह गंगा पुत्र हैं। गंगा की सेवा के प्रति संकल्पित रहें। गंगा की स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता को लेकर दूसरों को भी जागृत करें। उन्होंने कहा भृगु आश्रम में देश के जाने माने संतों के आगमन ने यहां की पवित्रता को बढ़ाया है।

उन्होंने गंगा को पवित्र करने के अभियान में प्रभावी भूमिका व योगदान की अपील की। इस दौरान विधायक संजय शर्मा, विधायक अनीता लोधी राजपूत, लोनी विधायक नंदकिशोर, भाजपा नेता डीके शर्मा, साध्वी समर्पिता, सुदेश कुमार ब्रह्मचारी, ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, नरोत्तम दास गोयल, माधुवेंद्र शर्मा, दिनेश शिवा, मुनेश शर्मा, तुषार गुप्ता, विनीत बंसल आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऋषिकेश से प्रारंभ हुई गंगा कलश यात्रा

गंगा कलश यात्रा ऋषिकेश से प्रारंभ हुई है। यात्रा का समापन 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन गंगासागर पहुंचने पर होगा। गंगा कलश यात्रा का उद्देश्य गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। भृगु आश्रम पहुंचने पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। धार्मिक भजनों का भी पाठ हुआ। उमा भारती ने विधायक संजय शर्मा, अनीता लोधी राजपूत, डीके शर्मा, नंदकिशोर का कई बार नाम लेकर विशेष सहयोगी बताया।


यह भी पढ़ें: पूर्व केबिनेट मंत्री राजा भैया ने कहा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अपने दम पर लड़ेगी चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.