रालोद में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह, लंबे समय बाद हुई घर वापसी
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह ने मंगलवार को भगवा खेमे से नाता तोड़ लिया। दिल्ली में जयंत चौधरी के ...और पढ़ें

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह ने मंगलवार को भगवा खेमे से नाता तोड़ लिया। उन्होंने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। किरनपाल सिंह ने कहा, लंबे समय बाद वह घर वापस आए है।
दो माह से किरनपाल सिंह के रालोद में शामिल होने की खबरें उड़ रही थी। पूर्व मंत्री लगातार इन खबरों को नकारते रहे। मंगलवार सुबह अचानक वह दिल्ली में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जिले के कुछ वरिष्ठ नेताओं संग रालोद की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली से वापसी पर रालोद नेता हाजी युनूस ने गांव चंदेरू दिल्ली रोड पर उनका स्वागत किया। रालोद नेता राजीव चौधरी ने भूड़ चौराहे पर पूर्व मंत्री किरनपाल सिंंह का स्वागत किया।
रालोदियों ने अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद राव, रईश अब्बासी, अहसान, अशरफ, जिला संयोजक डॉ कुंवरवीर सिंह राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजीव चौधरी, पंकज प्रधान सुशील गुर्जर, राहुल गुजर डॉ मांगेराम मनुराज तेवतिया सतीश चौधरी अवनीश अजब सिंह सुधीर चौधरी जितेंद्र सिंह आकाश रोहित भवतोष नरेंद्र शादाब खान आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।