Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में 'रेल बचाओ देश बचाओ' समिति के गठन, सकौती स्टेशन के आसपास के लोगों को किया शामिल Meerut News

    By PREM DUTT BHATTEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:50 AM (IST)

    मेरठ में भी एक सुखद पहल का आगाज हो गया है। सकौती स्टेशन के आसपास रहने वाले गणमान्य लोगों की समिति का गठन किया है। यूनियन के मेरठ शाखा अध्यक्ष विजय कांत शर्मा ने बताया कि रेल बचाओ देश बचाओ समिति के गठन का अभियान चल रहा है।

    Hero Image
    यूनियन के मेरठ शाखा अध्यक्ष विजय कांत शर्मा ने समिति के बारे में जानकारी दी।

    मेरठ, जेएनएन। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने सकौती स्टेशन के आसपास रहने वाले गणमान्य लोगों की समिति का गठन किया है। यूनियन के मेरठ शाखा अध्यक्ष विजय कांत शर्मा ने बताया कि रेल बचाओ देश बचाओ समिति के गठन का अभियान चल रहा है। इसके तहत साकौती स्टेशन के पास रहने वाले सिंचाई कार्यशाला के प्रमोद शर्मा, राज भूषण, बालेश्वर मदारी पुर, धर्मवीर, मुकेश शर्मा, शिक्षक नवनीत शर्मा, कृष्णशर्मा, जगबीर सिंह सकौती टांडा को शामिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेशन मास्टर सकौती टाडा विपिन शर्मा इसके संयोजक और जसवीर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। विजय कांत ने बताया कि सदस्यों ने रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण का विरोध किए जाने जैसे मुद्दों पर पूर्ण समर्थन दिए जाने का आश्वासन दिया है। सचिव सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि रेलवे के निजीकरण से सरकारी नौकरियां कम हो जाएगी, सरकारी ट्रेन और अधिक देरी से चलेंगी क्योंकि प्राइवेट ट्रेन को पहले लाइन क्लियर दी जाएगी।

    आम जनता पर किराए का बोझ बढ़ेगा। जिसे निम्न मध्यम वर्ग वहन नहीं कर पाएगा। विजय कांत शर्मा ने बताया कि 1853 से रेल संचालन सरकारी तौर पर हो रहा है अब क्यों नहीं हो सकता। यातायात के साधन चालू है तो यात्री गाड़ियों का संचालन भी होना चाहिए जिससे आम जनता परेशान ना हो।