यूपी में लट्ठ लेकर घर से क्यों निकली महिलाएं? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
मेरठ में चोरों के शोर से दहशत का माहौल है खासकर बाहरी कॉलोनियों में। पुलिस इसे अफवाह बता रही है जबकि लोग रात में पहरा देने को मजबूर हैं। भोला रोड पर महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ लाठी लेकर सुरक्षा में योगदान दिया। पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में निराशा है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिले में चोर-चोर के शोर से लोग खौफ में है। पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। अफवाह का नाम देकर पुलिस का जोर रिपोर्ट दर्ज कर ऐसे लोगों को जेल भेजने पर है। दूसरी ओर चोरों के शोर से लोग खौफजदां है।
शहर की बाहरी कालोनी इस शोर से सबसे ज्यादा सहमी हुई है। हालात यह है कि रात में लोग पहरा देकर अपनी घर कालोनी को महफूज रखने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भले ही रात में गश्त पर न निकले, पर लोग खुद पहरेदारी कर अपनी जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रहे हैं।
शहर की बाहरी कालोनी भोला रोड पर बुधवार को पुरुषों के साथ महिलाएं भी लट्ठ लेकर सड़क पर आ गई है। बुधवार को हाथों लट्ठ लेकर महिलाओं ने पहरा दिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा, जब घर के पुरुष हमारी सुरक्षा को पहरा दे सकते हैं तो हम क्यों नहीं ? शहर की कई बाहरी कालोनी में यह सिलसिला जारी है।
टीपीनगर थाने की भोला रोड कालोनी में पिछले एक सप्ताह से चोर आने का हल्ला रात में मचता है। लोग जागकर चोर तलाशते है लेकिन वह नहीं मिलता है। चोर आने की बात सही है या गलत ? इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है। इस तरह के शोर से लोग सहम जरूर गए है।
रात में जरा सी आवाज से ही लोग डर जाते हैं। फिर उनकी रात जागते हुए कटती है। पुलिस से शिकायत की जाती है तो इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। इसे केवल अफवाह बताती है। ज्यादा कहने पर रिपोर्ट लिखकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। इन हालातों से बचने को पुरुषों ने रात में पहरा देना शुरू कर दिया है, ताकि स्वजन आराम से सो सके।
बाकायदा पहरे की घर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जा रही है। बुधवार को भोला रोड पर पूजा, शांति, मंजू, कोमल, रेखा, सीमा व परी लट्ठ लेकर पहरा देने निकली। पुरुषों ने उन्हें घर जाने का कहा, लेकिन उन्होंने भी कहा, वह भी उनके साथ अब पहरा देंगी। महिलाओं के पहरा देने के जज्बा देखकर पुरुष भी खुश है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।