विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पानी की टंकी पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, ₹700 प्रति क्विंटल गन्ने के रेट सहित कई मांगों पर अड़े 

By Sachin GoyalEdited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 04 Nov 2026 03:16 PM (IST)

मेरठ के गांव अलीपुर मोरना में किसान विभिन्न मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने राज्य मंत्री ...और पढ़ें

गांव अलीपुर मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़े किसान।

गांव अलीपुर मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़े किसान।

HighLights

  1. टंकी से उतरने को लेकर थाना अध्यक्ष की बातें मानने से किया इनकार।

  2. राज्यमंत्री से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी।

संवाद सूत्र, हस्तिनापुर (मेरठ)। गांव अलीपुर मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पानी की टंकी पर कई किसान चढ़ गए और वहीं अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया। टंकी पर चढ़ने वाले किसानों में शौकीन, बालू और आजाद सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों के इस कदम से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

आंदोलनकारी किसानों की प्रमुख मांग है कि गन्ने का भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल किया जाए, गन्ना मिलें चालू होने से पहले ही गन्ने के नए भाव की स्पष्ट घोषणा की जानी चाहिए, किसानों ने गन्ने के पिछले बकाया भुगतान का ब्याज सहित भुगतान करने और समाज में किसान का सम्मान सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग उठाई है।

बुधवार सुबह 10 बजे टंकी पर चढ़े किसानों का आरोप है कि उनकी इन मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक राज्य मंत्री दिनेश खटीक और गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी मौके पर आकर उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक वे किसी भी कीमत पर टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे।

थानाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को नीचे उतारने के लिए काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। किसानों ने थानाध्यक्ष की बातों को मानने से दो टूक इनकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग 

यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत

यह है किसानों की मांगें

टंकी पर चढ़े किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव ₹700 कुंतल हो। मिल चलने से पहले गन्ने के भाव की घोषणा हो। गन्ने के बकाया भुगतान का ब्याज सहित भुगतान हो, किसान का सम्मान हो समेत अनेक मांगे हैं। किसानों का कहना है कि वह तब तक टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे जब तक उनकी मांगे तो पूर्ण रूप से मनी नहीं जाती। थाना अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उनकी बातें मानने से इनकार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।