Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में बुलडोजर से की गई खुदाई, गंगाजल आपूर्ति ठप; दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंचा पानी

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 01:48 PM (IST)

    मेरठ में जल निगम की टीम टीपी नगर चौराहे पर बुलडोजर लेकर पहुंची और खुदाई कार्य शुरू किया। इस बीच भोला की झाल स्थित प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति बंद रखी गई। इस बीच नलकूप चलाकर जलापूर्ति की गई प्रेशर कम होने के कारण विकासपुरी मोहल्ले में दूसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच सका। पानी का अपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

    Hero Image
    गंगाजल की पाइप लाइन की लीकेज सुधारने का होता कार्य। जागरण।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। जलकल अनुभाग और जल निगम की टीम ने रविवार सुबह टीपी नगर चौराहे पर खोदाई कार्य किया। यहां गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन और जलापूर्ति की छोटी लाइन में लीकेज के चलते सुधार काम चल रहा है। इसके लिए भोला की झाल स्थित प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति बंद रखी गई। इस बीच नलकूप चलाकर जलापूर्ति की गई, प्रेशर कम होने के कारण विकासपुरी मोहल्ले में दूसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह गंगाजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में टाउनहाल परिसर, शर्मा स्मारक, सर्किट हाउस और विकासपुरी के भूमिगत जलाशय नलकूप चलाकर भरे गए। इसके बाद पानी की टंकी के जरिए जलापूर्ति की गई। सिविल लाइंस, साकेत, मानसरोवर, जैननगर, देवपुरी, पूरा घंटाघर क्षेत्र, विकासपुरी समेत कुल 22 वार्डों के मोहल्लों में गंगाजल की आपूर्ति होती है। इनमें विकासपुरी मोहल्ले में पानी की टंकी का प्रेशर कम रहने से जलापूर्ति की समस्या हुई।

    बहुमंजिला मकानों में आपूर्ति प्रभावित क्यों? 

    दरअसल गंगाजल पाइपलाइन से आपूर्ति का प्रेशर काफी रहता है। टंकी से जलापूर्ति होने पर पानी का प्रेशर कम होने से बहुमंजिला मकानों में आपूर्ति प्रभावित होती है। जलकल अनुभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि अभी लीकेज सही नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि रात में लीकेज ठीक कर ली जाएगी। ऐसे में सोमवार सुबह भी गंगाजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकेगी। अभी नलकूप के जरिए ही जलापूर्ति की जाएगी।

    ये भी पढ़ें - 

    CTET 2024: अकबर ने किन सरदारों को वतन जागीर दिया था...सीटीईटी की परीक्षा में पूछा गया सवाल