विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Double Murder: मुजफ्फरनगर में दो सौ रुपये के पेड़ के लिए रिश्तों की हत्या, चचेरे भाई और भतीजे को उतारा मौत के घाट

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2022 03:34 PM (IST)

Double Murder In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में महज दो सौ रुपये के विवाद में चौकीदार के बेटे ने चचेरे भाई और ...और पढ़ें

Double Murder In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया।
Double Murder In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Double Murder In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को डबर मर्डर से सनसनी फैल गई। जिले के जानसठ क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में ढोल पर खड़े एक सूखे हुए पेड़ को कटवाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाद में चौकीदार के पुत्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला कर चचेरे भाई और भतीजे की मौके हत्या कर दी। इस दौरान 15 अन्‍य लोग घायल हो गए।

यह है पूरा घटनाक्रम

गांव अहरोड़ा का चौकीदार जग्नेस पुत्र हरिकिशन अपने पुत्र सोनू वह अपनी पत्नी के साथ गांव से बाहर जंगल में अपने खेत पर ही मकान बनाकर रहता था। उसके खेत के बराबर में ही उसके चचेरे भाई शिव शंकर पुत्र रामकिशन का खेत था। रामकिशन ने डोल पर खड़े एक पेड़ को शनिवार की सुबह दो सौ में बेचकर कटवा दिया। पेड़ काटने का जग्नेश ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख जग्नेश के पुत्र सोनू ने लाइसेंसी बंदूक उठा कर शिव शंकर वे उसके भतीजे नकुल पुत्र दिनेश शर्मा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि शिव शंकर का पुत्र विशाल वह नकुल का भाई भी गोली लगने से घायल हो गया।

तीनों को अस्‍पताल भेजा, एसपी देहात भी पहुंचे

वहीं गांव बसायच की एक महिला जावित्री जो सामने ही खेत में गेहूं काट रही थी, वह भी छर्रे लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिग्नेश उसके पुत्र सोनू और पत्नी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि सभी घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मीरापुर रामराज कि पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने बताया दोनों परिवारों में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा था। मेढ़ पर खड़े पेड़ को काटने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें शिव शंकर और नकुल की हत्या हो गई। हत्यारोपी मौके से ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं और आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।