इस दीपावली पर मिठाई के डिब्बों से आगे बढ़ा गिफ्ट का ट्रेंड, मीठे-नमकीन कांबिनेशन की मांग; 250 से 1500 तक कीमत
दीपावली पर अब सिर्फ मिठाई के डिब्बों से आगे बढ़कर उपहारों का चलन बदल रहा है, जिसमें मीठे-नमकीन के कॉम्बो पैक और अन्य वैरायटी की मांग बढ़ी है।

HighLights
मिठाई के साथ मीठे-नमकीन कॉम्बो पैक की मांग बढ़ी।
ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, कुकीज भी लोकप्रिय उपहार विकल्प।
मेरठ में ₹250 से ₹1500 तक के गिफ्ट उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली पर अपनों को उपहार देने की परंपरा पुरानी है, लेकिन इस बार उपहारों के चुनाव का अंदाज बदल रहा है। अब सिर्फ मिठाई का डिब्बा देकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय लोग ऐसा गिफ्ट चुन रहे हैं, जिसमें स्वाद की कई वैरायटी एक साथ मिलें।
मीठे के साथ नमकीन, कुकीज और बिस्किट के आकर्षक पैक लोगों की पसंद बन रहे हैं। वहीं पारंपरिक रेवड़ी-गजक और काजू कतली की मांग भी बढ़ रही है। शहर के आबुलेन, सदर बाजार, बेगमपुल, लालकुर्ती, शास्त्रीनगर आदि बजारों में 250 रुपये से लेकर 1500 तक के गिफ्ट पैक मौजूद है।
आइए बताए बाजारों में कौन से गिफ्ट सबसे अधिक बिक रहे और क्या है रेट?
सतमोला का ग्रांड महफिल पैक
इस दीपावली गिफ्टिंग के लिए सतमोला का ग्रैंड महफिल पैक भी आकर्षक विकल्प है। इसमें तीन तरह की मिठाई और तीन तरह के नमकीन शामिल हैं। एक ही पैक में मीठे और नमकीन दोनों स्वाद मिलने के कारण यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो परिवार और रिश्तेदारों को कुछ अलग देना चाहते हैं। इसकी कीमत 799 रुपए से शुरू है।
बिकानो का उमंग पैक
कम बजट में आकर्षक गिफ्ट देने वालों के लिए बिकानो का उमंग पैक विकल्प है। इसमें दो तरह के नमकीन और एक तरह की मिठाई दी गई है। इसकी खासियत है कि कम कीमत में मीठे और नमकीन दोनों का स्वाद मिल रहा है। इसकी कीमत 250 से लेकर 400 रुपये तक है।
हरीश फेस्टिव कुकीज-बिस्किट पैक
मिठाई से कुछ अलग देने की सोच रखने वालों के लिए हरीश का फेस्टिव कुकीज-बिस्किट पैक अच्छा विकल्प है। इसमें दो तरह की कुकीज और बिस्किट शामिल हैं। चाय के साथ कुकीज और बिस्किट पसंद करने वालों के लिए यह उपयोगी गिफ्ट है। इसकी कीमत 350 रुपए से शुरू है।
रामचंद्र सहाय की रेवड़ी-गजक
पारंपरिक स्वाद पसंद करने वालों के लिए रेवड़ी और गजक आज भी खास उपहार बने हुए हैं। रामचंद्र सहाय की रेवड़ी-गजक का पैक 540 रुपये में उपलब्ध है। तिल और गुड़ से तैयार होने वाली ये पारंपरिक मिठाइयां सर्दियों के मौसम की शुरुआत और दीपावली के त्योहार के साथ खास जुड़ाव रखती हैं।
अमूल काजू कतली
मिठाई के पारंपरिक स्वाद में काजू कतली की अपनी अलग पहचान है। अमूल की काजू कतली 250 रुपये में उपलब्ध है। काजू से तैयार होने वाली यह मिठाई त्योहारों पर गिफ्ट देने के लिए पसंद की जाती है। सदर बाजार में काजू कतली विभिन्न स्थानों पर खूब बिक रही है।
ड्राई फ्रूट गिफ्ट हैपर
दीपावली पर ड्राई फ्रूट गिफ्ट हैंपर तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट और अंजीर जैसी चीजें आकर्षक बॉक्स में सजाकर दी जाती हैं। इसे पारंपरिक मिठाई के मुकाबले बेहतर विकल्प माना जाता है। इसकी कीमत 500 रुपए से लेकर 1500 तक है।
चाकलेट गिफ्ट बॉक्स
युवाओं और बच्चों के बीच चाकलेट गिफ्ट बॉक्स का चलन है। इसमें डार्क चाकलेट, मिल्क चाकलेट, ट्रफल और अलग-अलग फ्लेवर की चाकलेट रखी जाती हैं। इसकी कीमत 250 से लेकर 850 रुपए तक प्रति पैक है।
पूजा थाली गिफ्ट सेट
दीपावली पर धार्मिक और पारंपरिक उपहारों की भी अपनी अहमियत है। खाने की चीज के अलावा कुछ अगल देना है तो पूजा थाली गिफ्ट सेट में सजावटी थाली, दीपक, रोली, चावल, अगरबत्ती स्टैंड और छोटी घंटी जैसी चीजें शामिल है। इसकी कीमत 350 से लेकर एक हजार तक है।
डेकोरेटिव कैंडल गिफ्ट बॉक्स
घर की सजावट के शौकीनों के लिए खुशबूदार और डिजाइनर मोमबत्तियों के गिफ्ट बॉक्स अच्छे विकल्प हैं। इनमें फ्लोटिंग कैंडल, अरोमा कैंडल और अलग-अलग डिजाइन की सजावटी मोमबत्तियां मिल रही है। जिसकी कीमत 200 से लेकर 700 रुपये तक है।
खुली मिठाई या अन्य खाने का सामान खरीदते हैं तो इसके मिलावट का खतरा रहता है, लेकिन प्रसिद्ध कंपनी का पैकिंग वाले सामान में यह खतरा नही रहता है। पैकिंग वाले सामान पर कंपनी की जिम्मेदारी तय होती है। इसलिए लोग अब पैकिंग वाला सामान ही खरीदना पंसद करते हैं।
-रवि शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगवाई फाइल
यह भी पढ़ें- मेरठ में आज से दीपावली तक इन इलाकों में ई-रिक्शा पर बैन, चार स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।