Diwali 2022 Timings & Shubh Muhurat: लक्ष्मी पूजन के लिए एक घंटे से अधिक शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी जानकारी
Diwali 2022 Timings Shubh Muhurat आज दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। इस बार दिवाली की शाम को 6.55 मिनट से रात 8.51 बजे तक पूजा का श्रेष्ठ समय है।

मेरठ, जेएनएन। Diwali 2022 Timings and Shubh Muhurat आज सोमवार को देशभर में दीपोत्सव का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। इस बार दिवाली की शाम को 6.55 मिनट से रात 8.51 बजे तक पूजा का श्रेष्ठ समय है। दिवाली पूजन के लिए चौकी के पास जल से भरा कलश रखें। सभी स्वजन को साथ में मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इस बार प्रदोष काल शाम 5:43 से 8:16 बजे तक है।
दिवाली पूजन के लिए पूजा सामग्री
दीपावली पर पूजा करने के लिए आपको रोली, चावल, पान ,कुमकुम, धूप या अगरबत्ती, इलाइची, लोंग, सुपारी, कपूर, कलश, माला, मिट्टी तथा तांबे के दीपक, कलावा, नारियल, शहद, दही, गंगाजल, गुड़, धनिया, फल, फूल, जौ ,गेहूं, चन्दन, सिन्दूर, घी, पंचामृत, शंख, चांदी का सिक्का, दूध, सूखा मेवे, यज्ञोपवीत (जनेऊ), सफेद नए कपड़े, चोकी, खील ,बताशे, मिठाई, थाली, आसन, लक्ष्मी और गणेश जी आदि की आवश्यकता होगी।

इस प्रकार करें पूजन
दिवाली की शाम को 6.55 मिनट से रात 8.51 बजे पूजा का श्रेष्ठ समय है। दिवाली पूजन के लिए चौकी के पास जल से भरा कलश रखें। कुबेर देवता की पूजा के लिए मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने कांसे की थाल पर रोली से स्वास्तिक बनाकर अक्षत डाल दें फिर उसमें चांदी का सिक्का, गहने, रख दें। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर सभी देवी देवता और नवग्रह का आव्हान करें। सभी स्वजन के साथ पूजन में भाग लें।
दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण
दीपावली के अगले दिन यानि कल मंगलवार को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। पूरे देश में असर दिखाई देने वाले सूर्यग्रहण का समय लगभग चार घंटे होगा। सूर्यग्रहण का असर पूरे देश में रहेगा। दीपावली के अगले दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन इस बार सूर्यग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजन मंगलवार को न होकर 26 अक्टूबर बुधवार को होगा। 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक अमावस्या मंगलवार को दिन में 2:29 बजे से सूर्यग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। जिसकी समाप्ति सायं 6:32 बजे पर होगी।
पूजन का अभिजीत मुहूर्त
दीपावली पूजन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.44 तक, उसके बाद 2.54 बजे से 5.43 बजे तक शुभ रहे। प्रदोष काल का का समय 5.43 बजे से रात 8.32 बजे उत्तम रहेगा। सोमवार को शाम को 6.55 मिनट से रात 8.51 बजे पूजा का श्रेष्ठ समय है।
यमराज की पूजा की गई
बागपत में ठाकुर द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने बताया कि दीपावली इस बार खुशियां लेकर आई है। छोटी दीपावली पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन यमराज की पूजा की गई। यम देव से घरों में सुख शांति और निरोगी काया के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि बड़ी दीपावली को प्रदोष काल में महालक्ष्मी का पूजन करने पर वर्ष भर सुख समृद्धि मिले।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।