Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली 2022: जगमग करती खूबसूरत मोमबत्तियां महका रही हैं त्योहारी बाजार

    By Jagran NewsEdited By: Taruna Tayal
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 03:56 PM (IST)

    दीपावली पर खुशबू वाली मोमबत्ती ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध है। किसी में से गुलाब के फूलों की खुशबू आती हैतो किसी में मोगरे की सुगंध है। लेमन और वनीला वाली खुशबू की मोमबत्ती के तो कहने ही क्या। जलाते ही माहौल सुगंध से सराबोर हो उठता है।

    Hero Image
    दीपावली पर्व पर रोशनी और मोमबत्ती की सुगंध से महक उठेगा घर आंगन।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। दीपावली पर्व पर घर सजाने के लिए महकाने के लिए वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक आइटम बाजार में इस समय मिल जाएंगे। लेकिन खुशबू वाली मोमबत्ती की बात ही निराली है। एक जमाना था जब दीपावली पूजन के बाद घर आंगन में तेल वाले मिट्टी के दीपक जला करते थे, या सामान्य सी दिखने वाली रंग बिरंगी मोमबत्तियां जलती थी। लेकिन आज मोमबत्ती की रोशनी के साथ आनंदित करने वाले मोमबत्ती और दीपक का बाजार बहुत बड़ा है। यहां तक कि अब खुशबू वाली यह मोमबत्ती ब्रांड के नाम से भी बाजार में उपलब्ध है। किसी में से गुलाब के फूलों की खुशबू आती है, तो कोई मोगरे की सुगंध फैलाती है। लेमन और वनीला वाली खुशबू की मोमबत्ती के तो कहने ही क्या है। जलाते ही सारा माहौल इनकी सुगंध से सराबोर हो उठता है। महक फैलाने वाले बड़ी आकार की मोमबत्ती 200 ग्राम 300 ग्राम और 500 ग्राम बाजार में छाई हुई है, तो वहीं लाल, गुलाबी, पीली और सफेद रंग की खुशबू वाली मोमबत्ती पानी पर तैर सकती हैं। इसके अलावा छोटे छोटे डिजाइनर दीपक और मटके में भी यह मोमबत्ती जलती हुई काफी आकर्षक लग रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग बिरंगे मटकों में सजी मोमबत्‍त‍ियां 

    हर कोई इन्हें खरीदना चाहता हैं। जिससे दीपावली पर्व पर घर आंगन, गार्डन और बालकनी चमक से रोशन और खुशबू से महक उठे। इनकी कीमत 20 रुपये से 1 हजार रुपये तक हैं। रंग बिरंगे मटकों में खुशबू भरी है खुशबू वाली बड़ी मोमबत्ती एक पीस और छोटी मोमबत्ती छह के सेट में बाजार में मिल रही हैं। इन्हें फूलों के आकार का बनाया गया है। इसके अलावा मिट्टी के छोटे बड़े दीपक में भी यह आसानी से शहर के किसी भी बाजार में मिल जाएंगी। लेकिन इस बार रंग बिरंगे मिट्टी के मटके में सजी यह मोमबत्‍ती सभी का ध्यान खींच रही हैं। इसके एक सेट 150 रुपये का है, सेट में रखी छह तरह की मोमबत्ती में से छह प्रकार की खुशबू आती हैं। वहीं मोमबत्‍ती के फ्लावर सेट भी गुलाबी, परपल और पीले रंगों में लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपये हैं।

    -शहर में मोमबत्ती की थोक दुकानें 50

    -शहर में मोमबत्ती की फुटकर और अस्थाई दुकानें 100 से 150

    -दीपावली पर्व पर कुल कारोबार 7 से 8 लाख

    इनका कहना है... 

    दिल्ली से आ रही हैं खुशबू और तैरने वाली मोमबत्ती खुशबू वाली मोमबत्ती की मांग पूरे साल है, हालांकि दीपावली पर्व पर इसकी मांग 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यहां तक कि अब गेटटूगेदर और पार्टी में भी इनका उपयोग किया जाने लगा है। खुशबू वाली ब्रांडेड मोमबत्ती लंबे समय तक चलती है। इनकी कीमत 300 से 1 हजार रुपये तक है।

    -विशाल आनंद, सौगात गिफ्ट सेंटर बाम्बे बाजार

    खुशबू वाली मोमबत्ती दिल्ली से मंगवाई जा रही है, हालांकि कुछ समय से अब शहर में भी इन्हें बनाया जा रहा है। दीपावली पर्व में बड़ी और छोटी सभी तरह की मोमबत्ती की मांग है। इस बार 50 प्रतिशत मांग अधिक हैं।

    -मोहित वर्मा, मोमबत्ती विक्रेता सेंट्रल मार्किट

    कुछ साल पहले तक कुछ चुनिंदा लोग ही इन मोमबत्तियों की मांग करते थे, लेकिन अब यह सभी की प हली पसंद में शामिल है। यहीं कारण है कि इनकी तेजी से मांग बढ़ रही है।

    -संजीव कुमार, मोमबत्ती विक्रेता सेंट्रल मार्किट