Bike Bot Scam: दुबई से लौट रहा आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, मेरठ लाकर की जाएगी पूछताछ
करीब 350 करोड़ के बाइक पर घोटाले के आरोपित दिनेश पांडे को ईओडब्ल्यू की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया घोटाले के बाद दिनेश पांडे दुबई में जाकर छुप गया था। शुक्रवार को दुबई से भारत वापस लौट रहा था उसी समय दिनेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ, जेएनएन। करीब 350 करोड़ के बाइक पर घोटाले के आरोपित दिनेश पांडे को ईओडब्ल्यू की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। घोटाले के बाद दिनेश पांडे दुबई में जाकर छुप गया था। शुक्रवार को दुबई से भारत वापस लौट रहा था, उसी समय दिनेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
दिनेश पांडे दिल्ली गांधी नगर के रहने वाला है, जो टेबलेट कंपनी का मालिक है। जीआईपीएल के डायरेक्टर विजेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर दिनेश पांडे ने 150 करोड़ की रकम विभिन्न कंपनियों में निवेश की थी। पुलिस की पूछताछ में दिनेश पांडे 60 करोड़ की रकम का ही जवाब दे पाया। ईओडब्ल्यू के एएसपी राम सुरेश यादव ने बताया कि बाइक घोटाले के बाद दिनेश पांडे दुबई में जाकर छुप गया था। एयरपोर्ट को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद दिनेश पांडे की जानकारी मिल गई। दिनेश पांडे शुक्रवार को दुबई से वापस भारत लौट रहा था। एयरपोर्ट पर भी ईओडब्ल्यू की टीम ने दिनेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ लाकर दिनेश पांडे से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।