Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मपाल सिंह का एबीवीपी-संघ से रहा है जुड़ाव, भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर बिजनौर में खुशी की लहर

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:33 PM (IST)

    Dharampal Singh यह बिजनौर के लिए भी मान की बात है कि भाजपा हाईकमान ने आरएसएस से जुड़े धर्मपाल सिंह को प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व सौंपा है। इस जिम्‍मेदारी के बाद धर्मपाल सिंह के स्‍वजन और बिजनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।

    Hero Image
    Dharampal Singh मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले धर्मपाल सिंह को भाजपा में बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है।

    बिजनौर, जागरण संवाददाता। BJP Leader Dharampal Singh भाजपा हाईकमान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस से जुड़े धर्मपाल सिंह को प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व सौंपा है। वे मूल रूप से बिजनौर जिले के नगीना के ग्राम हुर्रनंगला के रहने वाले है। उन्हें प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने से भाजपाईयों में खुशी की लहर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक

    ग्राम हुर्रनांगला निवासी धर्मपाल सिंह बाल्यकाल से ही आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक रहे। वह 1986 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और उन्हें परिषद के सह जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1990 में आरएसएस के प्रचारक बने और उन्हें जिला संगठन मंत्री के रूप में देहरादून भेजा गया, उस वक्त उनका केंद्र देहरादून रहा। वह देहरादून संभाग के संगठन मंत्री भी रहे।

    झारखंड प्रदेश की भी थी जिम्‍मेदारी

    स्वजन बताते है कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड संगठन मंत्री बनाए गए। उनका केंद्र मेरठ था। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए। वर्ष 2019 में उन्हें भाजपा के झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाये गए।

    यूपी में अब मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

    अब भाजपा हाईकमान ने धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। उधर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने ग्राम हुर्रनंगला निवासी धर्मपाल सिंह करे प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया, कि उनके महामंत्री बनाए जाने से यूपी में बिजनौर जिले का मान बढ़ेगा। 

    यह भी पढ़ें : UP Politics: सुनील बंसल की ऐतिहासिक पारी, अब धर्मपाल की बारी; सामने होंगी मिशन 2024 की चुनौतियां

    comedy show banner
    comedy show banner