बिजनौर में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य-यूपी में माफिया भाग गए या भूमिगत हो गए
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुधवार को बिजनौर जिले में 193 करोड़ रुपये की 233 योजनाओं का तोहफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नूरपुर उप चुनाव हारे लेकिन इस बार विस चुनाव जीत लेंगे। बिजनौर चांदपुर मार्ग का नाम ज्योतिबाफुले मार्ग होगा।
बिजनौर, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बिजनौर के नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधी भाग गये या भूमिगत हो गए। यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है। राष्ट्रीय राज मार्ग से लेकर अन्य मार्गों का निर्माण हुए। बिजली आपूर्ति सुधरी, पहले का हाल सबको पता है। आजम खां के इशारे पर मुजफ्फरनगर में क्या हुआ। बिजनौर जिले में 193 करोड़ रुपये की 233 योजनाओं का तोहफे की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि नूरपुर उप चुनाव हारे, लेकिन इस बार विस चुनाव जीत लेंगे। बिजनौर चांदपुर मार्ग का नाम ज्योतिबाफुले मार्ग होगा। बिजनौर नूरपुर मार्ग काशीराम मार्ग होगा। डिप्टी सीएम ने भारत माता की जय के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा कि सपा, कांग्रेस और लोकदल लोक सभा में एक साथ आए, लेकिन फिर भी भाजपा की सरकार बनी। अयोध्या में राम मंदिर बनने की तैयारी। भाजपा ने ये भी कर दिखाया। भगवान राम सभी के पुरखे हैं। सभी विरोधी राम मंदिर में टेक रहे हैं।
मोदी लगातार कर रहे देश की सेवा
डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा भाजपा की सरकार में हुई। जबकि पहले क्या होता था, यह सबको पता है। उज्जवला योजना से गरीबों को गैस चूल्हा मिला। पहले महिलाएं धुएं में आँखे खराब होती थी। सभी धर्म के लोगों यह फायदा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की सौगात दी। कांग्रेस सरकार में कमीशन खोरी का खेल होता था। सपा की सरकार में पांच जिलों का विकास, कांग्रेस की सरकार में कुछ जिलों का विकास। भाजपा ने 30 करोड़ जनता का विकास किया। 15 साल बसपा और सपा की सरकार में जो विकास हुआ, उससे अधिक पांच वर्ष में हुआ। अखिलेश जी, माया जी, और औवेसी जी सपने ना देखें। जनता भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि 100 में 60 वोटर हमारा है, 40 में बंटवारा है। बंटवारा भी हमारा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।