Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: वॉट्सएप पर लड़कियों की बुकिंग और केबिन में जिस्मफरोशी, स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:56 AM (IST)

    मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का खुलासा हुआ। पुलिस ने छापेमारी कर आठ लड़कियों एक रिसेप्शनिस्ट और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया। सेंटर मालिक राजवीर जो फिरोजपुर का रहने वाला है लड़कियों को वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लड़कियां व लड़के पकड़ कर ले जाती पुलिस, थाना नौचंदी क्षेत्र के सम्राट होटल के सामने। जागरण

    जागरण संवाददाता, मेरठ। गढ़ रोड पर सम्राट हैवेंस होटल के सामने सम्राट शॉपिंग माल के प्रथम फ्लोर पर कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चलाकर लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थीं। सीओ सिविल लाइन ने नौचंदी और मेडिकल पुलिस को साथ लेकर छापामारी की। वहां से आठ लड़कियां और एक रिसेप्शनिस्ट और तीन ग्राहकों को पकड़ा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कंप्यूटर सेंटर के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। माल के अंदर तृतीय फ्लोर पर विकास त्यागी की पाइनो कुलर्स एडवटाइज एजेंसी में पुलिस बल के साथ सर्च अभियान चलाया। सूचना थी कि एडवटाइज एजेंसी में भी गलत काम होता हैं। हालांकि वहां से कोई लड़कियां पुलिस को नहीं मिली हैं।

    पंजाब के राजवीर ने एक साल से किराये पर लिया था

    जागृति विहार के रहने वाले विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल के अंदर प्रथम और तीसरे फ्लोर को खरीद रखा हैं। प्रथम फ्लोर को फिरोजपुर पंजाब के राजवीर को एक साल से किराए पर दिया हुआ हैं, जबकि तीसरे फ्लोर पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा हैं। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि राजवीर ने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर खोल रखा हैं। कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चला रखा था। उक्त स्पा सेंटर में लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

    पुलिस ने मारा छापा

    मुखबिर की सूचना पर सीओ सिविल लाइन में इंस्पेक्टर नौचंदी और इंस्पेक्टर मेडिकल और उनकी टीम को साथ लेकर कंप्यूटर सेंटर में छापामारी की। वहां से एक रिसेप्शनिस्ट, आठ लड़कियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। तीन लड़कियां ब्रह्मपुरी, तीन लड़कियां टीपीनगर, एक लिसाड़ीगेट और एक लोहियानगर की रहने वाली हैं। परतापुर की रहने वाली रिसेप्शनिस्ट आसिया सवदेवा और सेंटर के मालिक राजवीर निवासी फिरोजपुर पंजाब को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने मौके से इन्हें भी किया गिरफ्तार

    मौके से ग्राहक मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी तालिब, शास्त्रीनगर के नवाजिश और जाकिर हुसैन कालोनी के माज को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ जिस्मफरोशी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि आठ लड़कियों को उनके स्वजन को बुलाकर थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।

    सीओ ने बताया कि पूछताछ में सभी लड़कियों ने बताया कि उन्हें गलत काम के लिए पूरे दिन के लिए बुक किया जाता था। सेंटर के अंदर अलग अलग केबिन बना रखे है। वहां पर गलत काम होता था। लड़कों के साथ बुकिंग पर बाहर भी भेजा जाता था।

    वॉट्सएप पर बना रखा है ग्रुप, हर रोज शेयर की जाती थी लड़कियां

    राजवीर ने वाट्सएप पर ग्राहकों को ग्रुप बना रखा हैं। वहां पर लड़कियों की फोटो शेयर की जाती थी। पंजाब और हरियाणा और दिल्ली से भी लड़कियां आर्डर पर बुलाई जाती थी। राजवीर ने इस सेंटर की जिम्मेदारी रिसेप्शनिस्ट को दी हुई हैं। अन्य राज्यों में भी राजवीर ने स्पा सेंटर खोल रखे हैं। उनकी आड में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी करता था। सीओ ने बताया कि विकास त्यागी की इस मामले में क्या भूमिका का हैं, उसके बारे में भी विस्तार से जांच की जा रही है।

    सम्राट शापिंग माल में दो पार्ट खरीदे हुए हैं, प्रथम फ्लोर का हिस्सा राजवीर को एक साल के एग्रीमेंट पर किराए पर दिया हुआ है। एग्रीमेंट में स्पा सेंटर लिखा हुआ है। वह जिस्मफरोशी करा रहा था। उसके बारे में हमे कोई जानकारी नहीं है। हमारा उक्त गलत धंधे से कोई दूर दूर तक मतलब नहीं है, पुलिस कानूनी कार्रवाई करें। विकास त्यागी, बिल्डिंग स्वामी