Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepawali 2022: मेरठ में सजा रोशनी का बाजार, रंग बिरंगी बाल वाली झालर और फलों के आकार वाले लैंप की डिमांड

    By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 11:30 AM (IST)

    Deepawali 2022 मेरठ शहर में रोशनी के त्‍योहार दीपावली पर तैयारियां तेज हो गई हैं। लाल पीली नीली गुलाबी सफेद और नारंगी रोशनी से सजे बाजार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सही रेंज में लैंप और झालरें मार्केट में आ गई हैं।

    Hero Image
    Deepawali 2022 दीपावली पर्व के लिए रंग बिरंगी लाइट से सजेंगे घर आंगन और गार्डन।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Deepawali 2022 दीपावली के पर्व को लेकर मेरठ में रोशनी का बाजार भी जगमग हो गया है। लाल पीली नीली गुलाबी सफेद और नारंगी रोशनी से सजे बाजार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, कोरोना महामारी के तनाव से गुजरे के बाद इस साल सभी दीपावली त्योहार को दोस्तों और परिवार के संग खुशी से मनाना चाहते हैं। ऐसे में त्योहार पर घर आंगन और मुख्य द्वार को रंग बिरंगी रोशनी से सजाने से अच्छा और क्या उपाय हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सब है बाजार में

    माना जाता है दीपावली पर्व पर जिस घर में सबसे ज्यादा रोशनी होती है, माता लक्ष्मी आकर वहीं ठहर जाती हैं। इसलिए इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। इस बार बाजार में रोशनी वाले ऐसे पाइप भी उपल्ब्ध है। जिनसे हैप्पी दीपावली भी लिखा जा सकता हैं। इनमें लाल,पीले गुलाबी और अन्य कई रंग आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा पानी से जलने वाले इलेक्ट्रिक दीपक, पत्तियों वाली रंग बिरंगी लाइट, क्रिस्टल बाल वाली सफेद झालर, तितली वाली सफेद और नारंगी झालर के अलावा लोगों को टच लैंप भी खूब पसंद आ रहे हैं।

    रंग बदलते लैंप

    यह लैंप न सिर्फ छूने से जलते हैं, बल्कि कई रंग भी बदलते हैं। इन्हें घर के किसी कोने में या फिर बेडरूम और स्टडी रूम में रखा जा सकता है। इतना ही इस बार बाजार में दीपावली पर्व पर गार्डन और बालकनी को रोशन करने के लिए भी एक से बढ़कर एक डिजाइनर झालर बाजार में छाई हुई है। जो 100 से 500 रुपये में शहर के विभिन्न बाजार सदर, शारदा रोड, आबूलेन, लालकुर्ती, बेगमपुल, सेंट्रल मार्किट और शास्त्रीनगर कहीं भी आसानी से से मिल जाएगी।

    कीमत 1500 रुपये से शुरू

    घंटी से निकलती हैं रोशनी स्टार झालर भी है खास दीपावली पर्व पर घर आंगन गार्डन और बालकनी सभी जगह रोशनी से जगमग हो, इसके लिए बाजार में स्टार वाली झालर, घंटी वाली झालर, रंग बिरंगी बाल वाली झालर, ओम और स्वास्तिक वाली झालर के अलावा ऐसी झूमर भी है। जो एक साथ कई रंगों वाली रोशनी एक साथ देते हैं। इस बार फलों के आकार वाले लैंप भी डिमांड में हैं। जिनकी कीमत 1500 रुपये से शुरू है। बाजार में मिल रही लाइट वाली झालर अलग अलग लंबाई में उपल्ब्ध है, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं।

    यह भी जानिए

    - शहर में इलेक्टि्क डेकोरेटिव आइटम होल की दुकानें 100

    - शहर में इलेक्ट्रिक डेकोरेटिव आइटम रिटेल की दुकानें 500

    - दीपावली पर्व पर सजावटी लाइट का कारोबार 500 करोड़ तीन साल बाद

    इनका कहना है

    बाजार की चमक देखकर खुशी हो रही हैं, लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। झालर के अलावा इस बार टच वाले लैंप और झूमर की भी काफी मांग है। जिन्हें मुरादाबाद, फिरोजाबाद और दिल्ली से मंगवाया गया है।0

    - अंकित सिंघल, मालिक शाइन लाइट्स गढ रोड

    इस बार पानी से जलने वाले दीपक की मांग सबसे ज्यादा है। खास तकनीक से बने इन दीपक को पानी डालकर जलाया जा सकता है। पानी से चलने वाले यह दीपक पहली बार बाजार में आए है, और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

    - उदित अरोड़ा, मालिक मोहिनी डेकोरेटिव आइटम बागपत रोड

    इस साल दीपावली कुछ खास होने वाली हैं। आखिर तीन साल बाद लोग त्योहार को पूरे उत्साह और जोश के साथ मना रहे हैं। ऐसे में वह खरीदारी करने में भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बाजार में अभी से तेजी है।

    - सुभाष दीक्षित, मालिक फिरोजाबाद लाइट्स

    बच्चा पार्क पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में 70 से 80 प्रतिशत तक तेजी हैं। लोग सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली पर्व तक बाजार में इससे भी अधिक बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

    - शगुन शर्मा, मालिक बालाजी लाइट्स शास्त्रीनगर 

    comedy show banner
    comedy show banner