Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, गोलू की रीढ़ की हड्डी टूटी, जानिए क्या है पूरा मामला

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:32 PM (IST)

    गंगानगर में पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर फायरिंग के मामले में शुक्रवार को आरोपित पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पक्ष के गोलू ने पुलिस को बताया कि हमले में उसकी कमर की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। युवक आनंद अस्पताल में उपचाराधीन है।

    Hero Image
    पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर भी जानलेवा हमला।

    मेरठ, जेएनएन। गुरुवार देर रात गंगानगर में पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर फायरिंग के मामले में शुक्रवार को आरोपित पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पक्ष के गोलू ने पुलिस को बताया कि हमले में उसकी कमर की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। युवक आनंद अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने कैशियर पर भी जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है मामला

    गंगानगर की गंगा ग्रीन सिटी कालोनी निवासी अशोक शर्मा पोंटी चड्ढा ग्रुप में कैशियर है। उसने बताया कि गुरुवार रात वह कश्यप डेरी से दूध व ब्रेड लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में लौटते हुए नवकार वाटिका के पास दो बाइक सवार चार युवकों ने उसके उपर फायरिंग कर दी। अशोक ने कार से टक्कर मारकर बाइक को गिराया। आरोपित गोलू उर्फ धनप्रकाश पुत्र जयकरण को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया कि गोली उसकी कार में लगी। जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने गोलू को नामजद करते हुए तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

    गोलू ने कहा - मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी

    शुक्रवार सुबह गोलू उर्फ धनप्रकाश पुत्र जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार रात अपनी बाइक से अपने गांव टिटौडा वापस लौट रहा था। नवकार वाटिका के सामने अशोक शर्मा व उसके साथ तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें उसको गंभीर चोटें आई। इसमें उसकी कमर की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। गोलू की तहरीर पर कैशियर अशोक शर्मा व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।