मेरठ: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार
निजामुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी बदमाश हो पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया। हत्याकांड में एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। निजामुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी बदमाश हो पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया। हत्याकांड में एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
यह है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी निजामुद्दीन की 23 अगस्त को चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन पहले 15 हजार के इनामी बदमाश सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार सुबह दूसरे इनामी बदमाश सानियाज निवासी हरी मस्जिद लिसाड़ी गेट को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनका कहना है...
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि हत्याकांड में तीन बदमाश शामिल थे। दो बदमाश पकड़े जा चुके हैं। मुठभेड़ के दौरान तीसरा बदमाश फरार हो गया था। जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगवा युवती का सुराग नहीं, पुलिस से बरामदगी की हो रही मांग
मोदीपुरम : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका से संप्रदाय विशेष की अगवा युवती का छह दिन बाद भी अभी तक सुराग नहीं लग सकता है। पीड़ित स्वजन पुलिस से युवती को सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। वहीं शनिवार को भी युवती के स्वजन और ग्रामीण थाने पहुंचे व पुलिस से बरामदगी को मांग की। डाबका गांव निवासी भाजपा नेता अशोक शर्मा का बेटा शेखर शर्मा के खिलाफ संप्रदाय विशेष की एक युवती ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। उसके तीन दिन बाद ही पीड़ित युवती की तहेरी बहन जंगल में घास काटने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। युवती के स्वजन ने शेखर, अशोक शर्मा और एक अन्य के खिलाफ अगवा करने का शक जाहिर करते हुए कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं भाजपा नेता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि जानवर की कुर्बानी रुकवाने और धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाने का बदला लेने को छेड़छाड़ और युवती के अगवा होने का आरोप लगाया गया है। वहीं दौराला सीओ आशीष शर्मा का कहना है कि पुलिस दोनों केस में निष्पक्ष जांच कर रही है। युवती की बरामदगी को पुलिस काम कर रही है। जल्द राजफाश कर दिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।