Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलावा के बाद जलालपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, तीन घायल

    By Rajkumar outputEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 19 Sep 2025 03:03 AM (IST)

    सलावा के बाद जलालपुर

    Hero Image

    सलावा के बाद जलालपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, तीन घायल

    सलावा के बाद जलालपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, तीन घायल

    मेरठ : सड़क पर डस्ट डालने को लेकर दिन में हुआ विवाद व मारपीट देर शाम संघर्ष में बदल गया। मंदिर में आरती कर रहे युवक पर पांच-छह बाइक सवार 15-16 युवकों ने हमला कर दिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। धारदार हथियार के हमले से बाप बेटा भी घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घेराबंदी कर दो हमलावरों को दबोच कर पीटा। बाकी फरार हो गए। सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ कोतवाली पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तीनों घायल व पकड़े गए दोनों हमलावरों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलालपुर निवासी मोहित सैनी का गांव में मकान बन रहा है। सड़क पर उसकी डस्ट पड़ी है। पास में ही काजीपुर निवासी आसिफ गाजी की आरा मशीन है। उसकी गाड़ियों को आते जाते डस्ट से दिक्कत हुई। गुरुवार दोपहर उसने मोहित से डस्ट हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया। रात दस बजे आसिफ गाजी पांच-छह बाइक पर साथियों संग पहुंचा। गांव के मंदिर में मोहित स्वजन संग आरती में शामिल था। आसिफ व उसके साथियों ने पिस्टल से मंदिर में घुसकर मोहित पर हमला बोल दिया। स्वजन व लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। गांव के ही मंगल के पैर में गोली लग गई। मोहित व उसके पिता लटूर हमले में घायल हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर हमलावरों पर पथराव कर दिया। आसिफ गाजी व एक आरोपित को पकड़ लिया। उसकी बाइक भी तोड़ दी। पकड़े दोनों लोगों की जमकर लाठी डंडों से पिटाई की। बाकी आरोपित फरार हो गए। सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ अंतरिक्ष जैन कई थानों की पुलिस संग गांव पहुंचे। पांचों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मंदिर में फायरिंग व हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब तक पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए है। बाकी की गिरफ्तारी को चार टीम भेजी गई है। मोहित ने आसिफ गाजी समेत उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। :

    मारपीट की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुई प्रसारित

    जलालपुर में मारपीट व फायरिंग की 31 सेकेंड की वीडियो इंटरनेट मीडया पर प्रसारित हुई। इसमें हमलावर मारपीट कर रहे हैं। महिलाएं व लोग चिल्ला रहे हैं। लोग गोली चल रही है, कहते हुए भाग रहे हैं। अफरा-तफरी का माहौल है। आसिफ गाजी सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है। पास में ही एक टूटी हुई मोटर साइकिल पड़ी है। एक युवक पत्थर उठाकर आसिफ को मारता दिखाई दे रहा है। लोग उसे पकड़ रहे हैं।

    गुस्सा, आक्रोश व टकराव की आशंका, पूरी रात गांव में जमे रहे अधिकारी

    गांव जलालपुर में लोगों में आक्रोश है। जिस तरह बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने मंदिर में आकर हमला किया उससे हर कोई गुस्से में है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन गांव में आकर मुस्लिम युवक मारपीट करते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। लोगों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसपी सिटी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्हें आश्वासन दिया कि सभी आरोपितों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में लोग जाग रहे हैं। हाथों में लाठी डंडे लेकर खड़े है। उन्होंने कहा, किसी भी सूरत में अब गुंडई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालात पर तनावपूर्ण बने हुए है। टकराव की संभावना देखते हुए पीएसी व पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।