Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, कई राउंड फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल

    Meerut News मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई राउंड फायरिंग भी हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना कस्बा सिवालखास की है। वहीं ईद की नमाज को लेकर पूरे जिले में पुलिस फोर्स अलर्ट पर है। कई जगहों पर नमाजियों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 31 Mar 2025 12:11 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई है। झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना कस्बा सिवालखास की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में सोमवार को नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर कर आ रहे मुस्लिम समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फिर मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। साथ ही पथराव भी हुआ। जिसमें कई घायल हो गए। 

    सिवालखास निवासी नवाब पक्ष का घर बीच बाजार में है। रविवार को नियात पक्ष के बच्चे बाजार में खरीदारी करने आए थे। उस दौरान नवाब पक्ष और नियात पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था।

    अगले दिन दोनों पक्ष नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिया पढ़कर लौट रहे थे। तभी रंजिशन दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज व मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। तभी कुछ समय बाद देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान कई घायल हो गए। हालांकि, तीन लोगों को गोली लगने की सूचना रही। 

    जिसे मिला मौका वो जान बचाकर भागा...

    कब्रिस्तान से फातिहा पढ़ने के बाद भारी संख्या में लोग निकले थे। जब पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग शुरू हुई। इस पर लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद जिसे जहां से निकलने का मौका मिला। वह वहीं से ही निकल पड़ा। हालांकि, कुछ लोग दीवार कूदते समय भी चोटिल हो गए। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।

    बाजार में विवाद की पुलिस तक को नहीं लगी भनक 

    लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पुलिस बाजार में गश्त पर थी। इस दौरान माहौल खराब करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। लेकिन, रविवार को हुए विवाद की पुलिस को भनक तक भी नहीं लगी। अगर पुलिस के संज्ञान में उसी समय मामला आ जाता तो बात यहां तक नहीं पहुंचती। फिलहाल, इस घटना के बाद सिवालखास चौकी पुलिस पर सवाल उठने लगे है। वहां के लोगों में पुलिस का आपसी तालमेल नहीं है।

    इसे भी पढ़ें: ईद की नमाज को लेकर बवाल! मेरठ में पुल‍िस से झड़प तो मुरादाबाद और सहारनपुर में तनातनी, अखि‍लेश बोले- ये तानाशाही है