Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर हो या गांव.. बिजली नहीं आ रही तो डायल करें 9193330312

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2022 08:37 AM (IST)

    शहर हो या गांव। अगर बिजली नहीं आ रही है तार टूट गया है। ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर 9193330312 को मिलाइए। आपकी समस्या का बिजली अधिकारी तत्काल समाधान कराएंगे।

    Hero Image
    शहर हो या गांव.. बिजली नहीं आ रही तो डायल करें 9193330312

    मेरठ, जेएनएन। शहर हो या गांव। अगर बिजली नहीं आ रही है, तार टूट गया है। ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर 9193330312 को मिलाइए। आपकी समस्या का बिजली अधिकारी तत्काल समाधान कराएंगे। दरअसल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत जिलेभर की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता शहर को बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि गर्मी में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रखने और उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित निराकरण कंट्रोल रूम के जरिए किया जाएगा। शनिवार सुबह से कंट्रोल रूम चालू हो जाएगा। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों को अटेंड करने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम अधीक्षण अभियंता शहर कार्यालय रंगोली में स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुख्य बात यह है कि शहरी उपभोक्ताओं के साथ-साथ इस कंट्रोल रूम पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायत को तत्काल संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता के पास भेज दिया जाएगा।

    हिन्दी की पुस्तकों को मिलेगा पुरस्कार, 23 मई तक आवेदन

    मेरठ : अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 38 विधाओं/विषयों पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें पुरस्कार हेतु आमंत्रित की गयी है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मानों हेतु साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतिया आमंत्रित की गयी है। उन्होने बताया कि सम्मान हेतु संस्तुतिया एवं पुस्तक/प्रविष्टि संबंधित शीर्षक के साथ भेजी जानी हैं। प्रविष्टि निदेशक उत्तर प्रदेश, हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गाधी मार्ग, लखनऊ-226001 पर भेजी जाएंगी। जिसकी अंतिम तिथि 23 मई है।