Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो पुलिस नायडू को सलाम ठोकती थी, उसी ने मार दिया'

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 20 Feb 2020 09:00 AM (IST)

    दिल्ली के डॉन शिव शक्ति नायडू का शव लेने पत्‍‌नी राखी बेटा और अन्य लोग मेरठ पहुंचे।

    'जो पुलिस नायडू को सलाम ठोकती थी, उसी ने मार दिया'

    मेरठ, जेएनएन: दिल्ली के डॉन शिव शक्ति नायडू का शव लेने पत्‍‌नी राखी, बेटा और अन्य लोग मेरठ पहुंचे। पत्नी का कहना है कि जो पुलिस नायडू को सलाम ठोकती थी, उसी ने मार गिराया। राखी शर्मा उर्फ रेखा का कहना है कि तिलकराज और रवि उर्फ भूरा ने साजिश के तहत पुलिस के साथ मिलकर एनकाउंटर कराया है। उन्होंने कहा कि रवि और तिलकराज से इस खून का बदला लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को सरधना क्षेत्र में फॉरच्यूनर कार लूटकर दिल्ली का मदनगीर निवासी शिव शक्ति नायडू कंकरखेड़ा की आरके सिटी कालोनी के डी-11 फ्लैट में छिपा था। पुलिस ने मंगलवार शाम फ्लैट की घेराबंदी की तो नायडू और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिग की। पुलिस की जवाबी फायरिग में सीने में एक गोली लगने से नायडू की मौत हो गई।

    बुधवार को नायडू की पत्‍‌नी राखी शर्मा उर्फ रेखा, बेटा शिवम व अन्य लोगों ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। यहां राखी शर्मा ने बताया के जेल से आने के बाद पुलिसकर्मी नायडू को सलाम करने घर आते थे। उनके पति को धोखा देकर मारा गया है। एनकाउंटर में जेल में बंद तिलकराज और फरार चल रहे रवि उर्फ भूरा का हाथ है। उन्होंने पुलिस को शह देकर नायडू को मरवाया।

    जेल में भी हुआ था नायडू और तिलकराज का झगड़ा : राखी शर्मा ने बताया कि तिहाड़ जेल में भी तिलकराज और नायडू के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया था। राखी का कहना है, जेल से छूटने के बाद दोनों एक साथ मेरठ कैसे आ गए, यह समझ से परे है। बकौल राखी, हो सकता है तिलकराज ही नायडू को मेरठ लेकर आया हो और उसने ही पूरी साजिश रची है।

    शादी से अब तक मेरे संपर्क में रहा नायडू : पत्‍‌नी ने कहा कि हमेशा नायडू उसके संपर्क में रहा है। जहां भी बुलाता, मैं वहीं चली जाती थी। मेरठ में हनी की हत्या के बाद नायडू ने संपर्क ही नहीं किया। उन्हें तो मेरठ पुलिस के जरिए उसके मारे जाने की खबर मिली है।

    पुलिस सुरक्षा में दिल्ली भेजा शव : नायडू का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पत्‍‌नी राखी और बेटे शिवम को सौंप दिया। पुलिस की सुरक्षा में पत्‍‌नी और बेटा शव को दिल्ली ले गए।

    comedy show banner
    comedy show banner