Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CA Death In Shimla: जिस दिन शादी के बंधन में बंधे, उसी दिन आइ मौत, शिमला में घुड़सवारी के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 01:38 PM (IST)

    Meerut News In Hindi शादी की सालगिरह पर पत्नी के संग शिमला में घूमने गए थे अभिषेक अग्रवाल। शिमला में घुड़सवारी करते चार्टर्ड अकाउंटेंट की घोड़े से गिरकर मौत। पत्नी की सूचना के बाद देर शाम परिवार के लोग शिमला के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मेरठ लाया जाएगा। जहां वो गिरे वहां से अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।

    Hero Image
    शादी की सालगिरह पर पत्नी के संग शिमला में घूमने गए थे अभिषेक अग्रवाल

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शिमला में शादी की सालगिरह मनाने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी करते गिरने पर मौत हो गई। सीए की पत्नी ने काल कर हादसे की परिवार को जानकारी दी। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। 

    सदर बाजार थाने के कैंट स्थित बीसी लाइंस-135 में चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल रहते थे। उनकी मां पूनम रजबन जूनियर हाईस्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका हैं। अभिषेक अग्रवाल की शादी 2007 में अंशु अग्रवाल के साथ हुई थीं। उनके दो बेटे अविरल और कार्तिक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को अभिषेक की 17वीं सालगिरह हैं। वह अपनी सालगिरह मनाने के लिए पत्नी अंशु अग्रवाल के साथ गुरुवार को शिमला गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे शिमला में अभिषेक अग्रवाल घोड़े की सवारी कर रहे थे। अचानक ही घोड़ा बेकाबू होकर तेजगति से भागने लगा। अंसुलित होकर अभिषेक घोड़े से नीचे गिर गए।

    घटनास्थल से अस्पताल की दूरी 16 किमी

    बताया जाता है कि काफी दूर तक घिसटते चले गए। घायल अवस्था में अभिषेक को उठाकर कार में डालकर अस्पताल ले गए। घटनास्थल से अस्पताल की दूरी 16 किमी थी। इसलिए वहां पहुंचने में काफी समय लग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डाक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उनकी पत्नी अंशु अग्रवाल ने फोन पर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। स्वजन तत्काल ही शिमला के लिए निकल गए। साथ ही घर पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ जमा थी।

    Read Also: Jayant Chaudhary: सरकार के फैसले के बाद रालोद मुखिया का बदल गया मन!, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के बाद राज्य सभा में क्या बोले जयंत

    नौ फरवरी को बंधन में बंधे थे, इसी दिन छूट गया साथ 

    अभिषेक और अंशु नौ फरवरी 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसी दिन अभिषेक की मौत के बाद दोनों का साथ छूट गया। स्वजनों का कहना है कि दाेनों एक दूसरे के काफी प्यार करते थे। अभिषेक का साथ छूटने के बाद अंशु खुद को संभाल नहीं पा रही है। वहां के लोगों ने बताया कि उसे शांत किया हुआ है। हालांकि परिवार के लोग भी रात 11 बजे तक शिमला पहुंच गए थे।