विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीसीएसयू का परीक्षा कार्यक्रम आज होगा अपलोड

By JagranEdited By:
Published: Thu, 20 Jan 2022 09:58 AM (IST)

चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) और संबद्ध कालेजों में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षा एक फरवरी से प्रस्तावित है। गुरुवार ...और पढ़ें

सीसीएसयू का परीक्षा कार्यक्रम आज होगा अपलोड
सीसीएसयू का परीक्षा कार्यक्रम आज होगा अपलोड

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) और संबद्ध कालेजों में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षा एक फरवरी से प्रस्तावित है। गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सात फरवरी से 16 फरवरी के बीच में कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे रहेगी। एक दिन में तीन पालियों की परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि जिस तरह से चुनाव में कालेजों के शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। उसे देखते हुए चुनाव से पहले परीक्षा शुरू करने को लेकर चुनौती रहेगी। इसे देखते हुए कुछ लोग चुनाव के बाद परीक्षा कराने की मांग भी कर रहे हैं। उधर, विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि पहले ही बढ़ाकर 24 जनवरी की गई है।

हिदुओं को विहिप पढ़ाएगी समरसता का पाठ

मेरठ : जाति के आधार पर बंटे हिदू समाज को एकता का पाठ पढ़ाने के लिए विश्व हिदू परिषद (विहिप) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न प्रांतों में दस दिवसीय समरसता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में 23 जनवरी तक इसका आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में विहिप की महानगर इकाई भी महानगर में हिंदू समाज के बीच असमानता और जाति का विभाजन मिटाने का संदेश देगी।

बीते रविवार को शताब्दीनगर स्थित आरएसएस के माधवकुंज कार्यालय पर हुई प्रांत की बैठक में भी विहिप के केंद्रीय पदाधिकारियों ने विश्व भर के हिदू समाज के एक होने पर जोर दिया था। विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर न आयोजित होकर महानगर स्तर पर चलाया जाएगा।