Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीसीएसयू के छात्रों लिए अच्‍छी खबर, अब सातों दिन 24 घंटे खुलेगी विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 02:57 PM (IST)

    सीसीएसयू में पठन-पाठन का माहौल बनाने और छात्रों को अधिकतम समय पढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए राजा महेंद्र प्रताप लाइब्रेरी को अब 24 घंटे सातों दिन ख ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूरे सप्‍ताह 24 घंटे खुली रहेगी सीसीएसयू की लाइब्रेरी।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Chaudhary Charan Singh University Meerut चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पठन-पाठन का माहौल बनाने और छात्रों को अधिकतम समय पढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए राजा महेंद्र प्रताप लाइब्रेरी को अब 24 घंटे सातों दिन खोलने की तैयारी चल रही है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए रात में एक समय निर्धारित होगा। वहीं छात्रों को देर रात या सुबह तक भी पढ़ने का मौका देने पर विचार किया जा रहा है। इस बाबत कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए बुधवार को बैठक भी की। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के बाद पुस्तकालय की समय-सारणी व व्यवस्था पर अंतिम निर्णय होगा। वर्तमान में पुस्तकालय सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक खुलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया भर के शिक्षण संस्थानों से जुड़ेगी डिजिटल लाइब्रेरी

    विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध करते हुए इसमें दुनिया के तमाम बड़े शिक्षण संस्थानों की किताबों को जोड़ा जाएगा। इसमें ई-बुक्स की संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे छात्रों की पाठ्य सामग्री तक पहुंच बढ़ सके। विभिन्न विषयों के ई-जर्नल, रिसर्च पेपर आदि भी बढ़ाएं जाएंगे। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की तर्ज पर तमाम सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

    विश्वविद्यालय बनाएगा एल्युमनी नेटवर्क

    पश्चिम यूपी के तमाम बड़े राजनेता, उद्योगपति, विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विभागों में उच्च पदों पर विराजमान गणमान्य जन किसी न किसी समय चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़े हैं। ऐसे सभी पुरातन छात्रों को विश्वविद्यालय अपने साथ जोड़ रहा है। कुलपति के अनुसार पुरातन छात्रों को जोड़कर एल्युमनी नेटवर्क बनाएंगे। विशेष तौर पर ऐसे पुरातन छात्रों को जोड़ा जाएगा जो विश्वविद्यालय को आर्थिक मदद मुहैया करा सकें। इस बाबत एल्यूमनी फंड भी बना लिया है जिसमें विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र रहे कैंट विधायक अमित अग्रवाल और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने 11-11 लाख रुपये प्रदान भी किए हैं। इस फंड का इस्तेमाल विश्वविद्यालय के वेलफेयर व विकास कार्यों में लगाया जाएगा।