विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत-कैराना और रामपुर समेत यूपी में इन आठ लोकसभा सीटों पर आज से थम जाएगा प्रचार, 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

Published: Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल सीटों पर प्रचार का शोर बुधवार शाम थम जाएगा। ...और पढ़ें

पीलीभीत-कैराना और रामपुर समेत इन आठ लोकसभा सीटों पर आज से थम जाएगा प्रचार
पीलीभीत-कैराना और रामपुर समेत इन आठ लोकसभा सीटों पर आज से थम जाएगा प्रचार

जागरण टीम, मेरठ। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल सीटों पर प्रचार का शोर बुधवार शाम थम जाएगा। कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद और नगीना लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मतदान समापन के समय से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाएगा। पहले चरण में शामिल सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

आज शाम छह बजे तक ही कर पाएंगे प्रचार

अधिसूचना के अनुसार प्रत्याशी और उनके दल 17 अप्रैल को शाम छह बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद हर तरह के प्रचार पर बैन रहेगा। कैराना सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा प्रत्याशी इकरा हसन व बसपा के श्रीपाल राणा समेत 14 प्रत्याशी हैं।

मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के डा. संजीव बालियान, सपा के हरेंद्र मलिक व बसपा के दारा सिंह प्रजापति समेत 11 प्रत्याशी, सहारनपुर सीट पर भाजपा के राघव लखन पाल शर्मा, कांग्रेस के इमरान मसूद व बसपा के माजिद अली समेत 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं बिजनौर सीट पर रालोद के चंदन चौहान, सपा के दीपक सैनी व बसपा के बिजेंद्र सिंह समेत 11 और नगीना से भाजपा के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार, बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह व आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर समेत छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘माफिया के लिए राम नाम सत्य…’, कैराना और नगीना की जनसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।