Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर UP और एनसीआर में सबसे अधिक प्रदूषित शहर, मेरठ में 277 रहा एक्यूआइ

    By Jagran NewsEdited By: Parveen Vashishta
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 11:17 PM (IST)

    Pollution in NCR मंगलवार को बुलंदशहर में प्रदूषण का स्तर चौंकने वाला रहा। बुलंदशहर देश में जोधपुर के बाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआइ 331 का आंकड़ा छू गया। इससे बीमार और बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में समस्या महसूस हुई।

    Hero Image
    बुलंदशहर प्रदेश और एनसीआर में सबसे अधिक प्रदूषित शहर

    मेरठ, जागरण संवाददाता। एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बुलंदशहर सर्वाधिक प्रदूषित शहर आंका गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे 171 शहरों की सूची में बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक जोधपुर के बाद दूसरे नंबर पर रहा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में प्रदूषण का स्तर चौंकने वाला

    इस बार दीपावली पर हवाओं ने जहां प्रदूषण पर काफी हद तक अंकुश लगाए रखा। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ से ज्यादा बुलंदशहर में प्रदूषण का स्तर चौंकने वाला है। मेरठ में एक्यूआइ 277 रहा। यह गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों से अधिक रहा। मुजफ्फरनगर में यह 233 दर्ज किया गया। हवा में तेजी के बावजूद मेरठ में सोमवार की रात 12 बजे पीएम 2.5 और 10 की मात्रा 500 और 456 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गई। मंगलवार को शाम पांच बजे होने के बाद जय भीम नगर मे एक्यूआइ 292 दर्ज किया गया। 

    बागपत और हापुड़ में हवा की स्थिति में काफी सुधार

    बागपत और हापुड़ में हवा की स्थिति में काफी सुधार आया है। यहां पर एक्यूआइ 200 से कम आंका गया। दीपावली के दौरान वायु की गुणवत्ता इतनी कम होने के पीछे हवा की रफ्तार अधिक होना बताया जा रहा है।  इसके साथ पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध भी एक मुख्य कारक है। इन दोनो शहरों को छोड़ दें तो पश्चिम में वायु की गुणवत्ता मध्य और पूर्वी उत्तरप्रदेश के जिलों से लखनऊ कानपुर जैसे मुख्य महानगरों से काफी खराब है। लखनऊ में 246, कानपुर में 221 वाराणसी में एक्यूआइ 159 दर्ज किया गया। 

    मास्क व चश्मा लगाएं

    सीएमओ बुलंदशहर विनय कुमार सिंह ने कहा कि हवा में प्रदूषण बढ़ने के बाद बीमार और बुजुर्ग लोगों की समस्या बढ़ सकती है। ह्रदयरोगी भी ध्यान रखें। आंखों में एलर्जी हो सकती है। बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। चश्मा लगाएं। दिक्कत महसूस होने पर चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।

    शहर      - एक्यूआइ

    जोधपुर   -  337

    बुलंदशहर -  331

    धारूहोड़ा - 318

    दिल्ली - 303

    कुरुक्षेत्र - 301

    नोएडा - 299

    गाजियाबाद - 266

    बागपत - 194

    फरीदाबाद - 289

    मेरठ - 277

    मुजफ्फरनगर - 233

    ग्रेटर नोएडा - 272

    हापुड़ - 155

    कानपुर - 221

    लखनऊ - 246