विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में 25 लाख की फिरौती वसूलने के लिए किया था छात्र का अपहरण, चार गिरफ्तार

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2022 02:04 PM (IST)

Bulandshahr Crime News बुलंदशहर में 25 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए छात्र का अपहरण किया गया था। स्‍वाट ...और पढ़ें

Student kidnapped बुलंदशहर में अगवा छात्र को स्‍वाट टीम और पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
Student kidnapped बुलंदशहर में अगवा छात्र को स्‍वाट टीम और पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Student kidnapped बुलंदशहर में स्वाट टीम व ककोड़ पुलिस ने 22 वर्षीय छात्र के अपहरण का राजफाश कर अपहृत छात्र को मंगलवार को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। जबकि अपहरणकर्ताओं का एक साथी मौके से फरार हो गया। अपहरणकर्ताओं से अवैध असलहा व एक गाड़ी और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

24 जुलाई को किया था अपहरण

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के युवक चेतन का 24 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। अपहृत युवक के बहनोई राजकुमार के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं ने 25.70 लाख रुपये की मांग की दो वीडियो भेजी थी। रविवार को स्वाट टीम प्रभारी दिनेश सिंह व ककोड़ पुलिस को सूचना मिली की कुटवाया रोड से निलने वाले हैं। स्वाट व पुलिस टीम ने कुटवाया रोड से एक कार में सवार चारों अपहरणकर्ताओं को दबोच कर अपहृत युवक चेतन को सकुशल बरामद कर लिया।

ये सब बरामद किया पुलिस ने

लेकिन इस दौरान बाइक पर सवार आरोपितों का एक साथ मौके से फरार हो गया। आरोपितों की पहचान दीपक उर्फ लवली और बबलू पुत्र जुगेन्द्र निवासी पैराई थाना गभाना अलीगढ़, अंशुल पुत्र रेशमपाल सिंह निवासी मूसेपुर थाना गभाना अलीगढ़ तथा सूरज पुत्र रघुवीर निवासी नगररिया थाना गभाना जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचा व अपहण प्रयोग की गई कार व पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

रकम चार गुना करने का दिया था लालच

एसएसपी सिटी ने बताया कि अपहृत छात्र चेतन व आरोपित बबलू दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। एसपी सिटी ने आगे बताया कि आरोपितों ने रकम चार गुना होने के लालच में चेतन का अपहरण कर लिया था। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि चेतन ने पंजाब में 19 लाख रुपये की रकम चार गुना करने के लालच में लगवा दिए थे। 19 लाख रुपये कर्ज लेकर अपहृत को दिए थे। रुपये वसूलने को ही चेतन का अपहरण किया गया था। आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।