दहेज में नहीं मिली भैंस तो महिला को उसके गांव के बाहर छोड़ गए ससुराली, बुलंदशहर पुलिस ने की कार्रवाई
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंन बताया कि बेटी का विवाह अलीगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी में दिए दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। पुत्री को परेशान कर रहे थे।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। दहेज में ससुरालजन भैंस, नकदी व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालजन महिला को उसके मायके के बाहर छोड़ कर चले गए। पीड़िता के पिता ने सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह है मामला
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व अलीगढ़ जनपद के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी में दिए दहेज से ससुरालजन खुश नहीं थे। उनकी पुत्री को ताने देते थे। बीते 24 जुलाई शाम को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक भैंस, पचास हजार की नकदी व सोने की चेन की मांग करते हुए पुत्री को उसके गांव के बाहर छोड़ कर चले गए। पीड़िता के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रैक्टर ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा, महिला की मौत
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिगराऊ में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा खानपुर निवासी कुलदीप मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर अपनी भाभी गीता देवी नगर से दवाई दिलाकर वापस अपने घर जा रहा था। उसी दौरान ग्राम बिगराऊ के निकट एक ट्रैक्टर ने कुलदीप की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन महिला को उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन हापुड़ के निकट पहुंचने पर महिला की मौत हो गयी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।