बुलंदशहर: दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर बना हैवान, भाभी के साथ की ये हरकत
Misdeed In Bulandshahr ऊंचागांव क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की विवाहिता पुत्री के साथ उसके देवर ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। ऊंचागांव क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की विवाहिता पुत्री के साथ उसके देवर ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता ने जब मामले की जानकारी परिजनों को दी तो ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर मायके छोड़ मौके से फरार हो गये।
यह है मामला
एक कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे तथा मांग पूरी ना होने पर आए दिन मारपीट करने लगे। करीब चार माह पूर्व विवाहिता के साथ ससुराल में ही उसके देवर ने दुष्कर्म किया था। विवाहिता ने जब मामले की जानकारी अपने पति व ससुराल जनों को दी तो उन्होंने भी मामले को दबाने व मारपीट कर गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया।
घटना के दो दिन बाद ससुराल जन पीड़िता को उसके मायके छोड़ कर चले गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दहेज से संबंधित मामला है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
जुआ पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार
ऊंचागांव : थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे जुए पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव दौलतपुर कलां निवासी सोहन पाल पुत्र रामगोपाल, अरुण पुत्र राजेंद्र राजेश पुत्र संजय व जाहिद पुत्र मुन्ने गांव में अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे चारों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।