Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ की प्रियंका ने किया कमाल, पैदल चाल में रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, मिला ओलंपिक कोटा

    By Himanshu DwivediEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 03:36 PM (IST)

    मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने रांची में चल रहे राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय रेस वाकर प्रियंका गोस्वामी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक कोटा अपने नाम कर लिया।

    Hero Image
    मेरठ की प्रियंका ने रिकार्ड स्‍तर से गोल्‍ड जीतते हुए ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

    मेरठ, जेएनएन। मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने रांची में चल रहे राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय रेस वाकर प्रियंका गोस्वामी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक कोटा अपने नाम कर लिया। प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार सुबह हुए इवेंट में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल राजस्थान की एथलिट भावना जाट ने बनाया था। उन्‍होंने 20 किलोमीटर की पैदल चाल 1:29:54 घंटे में पूरी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गोस्वामी के इस उपलब्धि के साथ ही मेरठ से नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए भी चुना गया था। बेंगलुरु में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के कैंप में प्रशिक्षण करने के कारण प्रियंका लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सकी।

    प्रियंका गोस्वामी की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेस वॉक में उपलब्धियों को देखते हुए ही उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। रांची में ओलंपिक कोटा हासिल करने के बाद इस साल के टोक्यो ओलंपिक्स में रेस वॉक में भारत के पदक जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है।