Updated: Thu, 14 Aug 2025 08:45 PM (IST)
मवाना में भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन कौशिक की तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में झंडा उल्टा पकड़ा हुआ दिखाई देने पर विवाद हो गया। एक युवक ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र देकर इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताया। कौशिक ने सफाई देते हुए कहा कि यह चूक झंडा वितरण के दौरान हुई और अनजाने में हुई थी। उन्होंने जानबूझकर ऐसा करने से इनकार किया है।
जागरण संवाददाता, मवाना। भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। गुरुवार को भाजपा के मवाना नगराध्यक्ष का तिरंगे झंडे के साथ फोटो प्रसारित हो रहा था, जिसमें दूसरी जगह पर भी वे झंडे को उल्टा पकड़े हुए हैं। यह मामला देर शाम तक तूल पकड़ गया और एक युवक ने मुख्यमंत्री के संबोधित प्रर्थाना-पत्र दिया और इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाजपा नगराध्यक्ष सचिन कौशिक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों व प्रतिष्ठानों पर झंडा वितरण कर रहे हैं। गुरुवार को उनका फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें वे व्यापारियों के साथ उल्टा झंडा पकड़े खड़े हैं। साथ में योगेश शर्मा, अनिल सक्सेना आदि भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।
आखिर यह मामला देर रात तूल पकड़ गया। उक्त मामले में मुकुल चौहान ने इसे राष्ट्रध्वज का आरोप बता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व थाने पर प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत की।
मैंने घर व प्रतिष्ठानों पर करीब ढाई सौ झंडे वितरित किए हैं। उन्होंने झंडा फहराया नहीं, बल्कि वितरण के दौरान यह चूक हुई है। यह सब जानपूछकर नहीं किया गया है। - सचिन कौशिक, भाजपा नगराध्यक्ष मवाना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।