यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: स्मृति ईरानी का सपा-कांग्रेस पर हमला, वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी
Meerut News In Hindi केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights
- गांधी परिवार को घेरा, भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए मांगे वोट
- भाजपा महिला माेर्चा के सम्मेलन में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
जागरण संवाददाता, मेरठ: गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कांग्रेस का विश्वास न लोकतंत्र और संविधान में हैं। सत्ता का नशा क्या होता है यह कांग्रेस में देखा जा सकता है।
केरल के वायनाड में राहुल गांधी उस आतंकी संगठन के सहयोग से चुनाव लड़ रहे हैं जिस पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) नाम के इस संगठन ने केरल में हर जिले हिंदू नेताओं की सूची बनाई है जिनका वह वध करना चाहते हैं। आतंकी संगठन के राजनीतिक नेताओं की मदद लेने को तैयार है। एसडीपीआइ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया की राजनीतिक शाखा है।
इसी तरह तमिलनाडु में कांग्रेस उनके साथ जिन्होंने बाबा साहब का संविधान जलाया था। पश्चिम बंगाल में गांधी खानदान उनका समर्थन लेते हैं जो राम भक्तों पर पथराव करते हैं, नौजवानों को मौत का घाट उतार कर उनकी लाशों का प्रदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav ने माफिया मु्ख्ता अंसारी के बारे में ये क्या कह दिया..., सपा मुखिया ने स्वजन से मुलाकात कर जताया शाेक
अमेठी प्रत्याशी तय नही, मेरठ में तीन बार बदला
भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस के नेता कहते हैं कश्मीर में धारा 370 हट गई तो क्या फर्क पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने तेवर भरे लहजे में कहा कि इंडी गठबंधन में नेता कौन है पता नहीं, नीयत उनकी लुटेरों की है जग जानता है। अमेठी जहां कांग्रेस का 50 साल गांधी खानदान का रहा है। कहा आज अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तय करने में हिचकिचा रही है। मेरठ में अगर नामांकन की तिथि समाप्त नहीं होती तो मेरठ में सपा तीन नहीं चार बार प्रत्याशी बदलती।
ये भी पढ़ेंः गगन शक्ति: आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी पर उतरे सुखोई-230 और मालवाहक जहाज एएन-32, लोगों में दिखा उत्साह
कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को नकारा
स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस का अहंकार ऐसा है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह का न्यौता भी ठुकरा दिया। उन्होंने देर से आये भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के बारे में कहा कि मेरठ वासियों का सौभाग्य है कि उनके प्रत्याशी टीवी सीरियल में भगवान राम की भूमिका को साकार करने वाले अरुण गोविल हैं। अरुण का अर्थ सूरज होता है। वह विकास का प्रकाश मेरठ में लाएंगे। उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
