विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: सलमान के रियलिटी शो में मेरठ की अर्चना गौतम की एंट्री, कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sun, 02 Oct 2022 03:12 PM (IST)

Bigg Boss 16 मिस बिकिनी इंडिया रहीं मेरठ की अर्चना गौतम की सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 ...और पढ़ें

Archana Gautam In Bigg Boss मेरठ की अर्चना गौतम ने बिग बॉस में एंट्री के साथ ही किया धमाल।
Archana Gautam In Bigg Boss मेरठ की अर्चना गौतम ने बिग बॉस में एंट्री के साथ ही किया धमाल।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Archana Gautam मेरठ में महाभारतकालीन हस्‍त‍िनापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्‍याशी रहीं अर्चना गौतम अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस कंटेस्टंट बनी हैं। एंट्री के पहले ही उनकी बेड को लेकर निमृत कौर से लड़ाई हुई।

मेरठ में करारी हार पर बोलीं थीं-अब यहीं रहूंगी मैं, बनूंगी गुंडी

आपको बता दें कि मेरठ जिले की हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ीं माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा था। उनकी जमानत भी नहीं बची। हार के बाद अर्चना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने गुंडी बनने का एलान किया था, जिससे लोगों के काम करा सकें।

फेसबुक लाइव के वायरल वीडियो

तमाम नेताओं और गैर कांग्रेसी दलों पर निशाना साधते हुए कई विवादित बातें भी कही हैं। फेसबुक लाइव के बताए जा रहे वायरल वीडियो में अर्चना गौतम कह रही थीं कि उन्‍हें प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला। इसके बाद भी उन्‍होंने अपनी ओर से भरपूर प्रयास किया। भाजपा उम्‍मीदवार लहर में जीते हैं। कुछ लोगों के हार के बाद क्षेत्र से न जाने की बात पर कहा कि वह यहीं रहेंगी, कहीं नहीं जाएंगी।

कई बार सुर्खियों में

वह पूरे फॉर्म में आ गईं कि अब तो वह सबकी ऐसी की तैसी कर देंगी। उन्होंने दर्शकों को अपनी अतरंगी बातों से खूब मनोरंजन किया। बता दें कि अर्चना गौतम कई बार सुर्खियों में रही हैं और अर्चना इंटरनेट मीडिया खासकर इस्‍टाग्राम पर खूब सक्रिय रहती हैं।

पार्टनर पॉलिटिशियन होगा

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान के समक्ष अर्चना ने कहा कि वह पॉलिटिशियन है और उसी से शादी करना चाहती है। मेरा पार्टनर पॉलिटिशियन के साथ-साथ बेहद रोमांटिक भी होना चाहिए। जब वह किचन में काम कर रही हो तो वह उन्हें पीछे से हग कर ले। अर्चना अपने साथ सिल बट्टा भी लेकर गईं। लगेज खोलकर सलमान को उन्‍होंने सिल बट्टा दिखाकर मजेदार बात की। शो के कंटेस्टेंट गौतम सिंह के साथ स्टेज पर इसे क्रिएट भी किया।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने उड़ाया अब्दु राजिक का मजाक, भड़के हुए लोग बोले- शर्म आनी चाहिए तुम्हें

अर्चना गौतम को मिल चुका है प्यार में धोखा

अर्चना गौतम इंटरनेट मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक पर आठ मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 750 के फॉलोवर्स हैं। वह वहां अपने कातिलाना अंदाज से भरी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने शो में सलमान को बताया था कि उनका एक अफेयर था लेकिन वह लड़का उनसे नहीं बल्कि पैसों से प्यार करता था इसलिए अब उनका इन सब चीजों से मन दुखी हो गया है।

1519 वोट मिली थी 

वह अब कोई अफेयर नहीं बल्कि सीधे शादी करेंगी। शायद घर में वह अपने लिए कोई जीवनसाथी तलाश लें। मेरठ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हस्तिनापुर से लेकर मवाना तक रोड शो किया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस की हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम ने मात्र 1519 वोट प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16: मिस बिकिनी अर्चना गौतम ने आते ही बताई अपनी इच्छा, कहा- 'पॉलीटिशियन संग शादी करना है मेरा सपना'

'मिस बिकिनी इंडिया' भी रहीं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर 1995 में मेरठ में हुआ। यहीं उन्‍होंने आइआइएमटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन कर डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर और ‘बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए।

यह भी पढ़ें : मिस यूपी रह चुकीं अर्चना गौतम का करारी हार के बाद वीडियो वायरल, बोलीं-अब यहीं रहूंगी मैं, बनूंगी गुंडी