Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हिंदू एकजुट होंगे, तभी देश बचेगा', धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अब शांति नहीं, क्रांति की जरूरत है

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 07:20 PM (IST)

    बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब शांति नहीं क्रांति की जरूरत है। हिन्दू राष्ट्र बनने के बाद कोई भी हिन्दू के ऊपर अंगुली नहीं उठा पाएगा। हिन्दू एकजुट होगा तभी देश बचेगा। यह देश सनातनी एकता और हनुमान जी से चलेगा। केवल सनातन धर्म ऐसा है जो विश्व को तृतीय युद्ध से बचा सकता है।

    Hero Image
    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अब शांति की नहीं, क्रांति की जरूरत है। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पत्रकार वार्ता में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब शांति नहीं क्रांति की जरूरत है। हिन्दू राष्ट्र बनने के बाद कोई भी हिन्दू के ऊपर अंगुली नहीं उठा पाएगा। जिस प्रकार से दुबई और यूएई में कानून है, उसी तरह से कार्रवाई होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहां रहते सब धर्म के लोग हैं, लेकिन प्राथमिकता मुस्लिमों की होती है। हिन्दू राष्ट्र के लिए दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। हिंदू एकजुट होगा, तभी देश बचेगा। यह देश सनातनी एकता और हनुमान जी से चलेगा। केवल सनातन धर्म ऐसा है, जो विश्व को तृतीय युद्ध से बचा सकता है।

    कहा कि सनातन पर पत्थर मत फेंकिए, अब शांति नहीं क्रांति का समय आ गया है। अब क्रांति का पाठ होगा। अयोध्या के बाद काशी मथुरा संभल समेत सबकी बारी है। अब समय आ गया है कि सब लेकर रहेंगे। बहराइच, मेवात, कोलकाता, मणिपुर जैसी साजिश जातिवाद के कारण होती है। हमें यह नहीं चाहिए, अब राष्ट्रवाद की बात होगी। राष्ट्रवाद से ही जातीय हिंसा रूकेंगी।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।